Tata Curvv Update: टाटा मोटर्स अपनी न्यू जनरेशन Tata Curvv को 15 अगस्त एक दिन लॉन्च करने जा रही है। सबसे पहले इसे पेट्रोल-डीजल इंजन ले पेश किया जायेगा उसके बाद फिर इसका इलेक्ट्रिक अवतार आएगा। इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टाटा ने पहली Curvv EV का प्रोडक्शन रेडी मॉडल पेश किया था और तब से इसके लॉन्च होने का इन्तजार किया जा रहा है। यह एक कूपे बेस्ड कार होगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा ही कि इसकी कीमत 11-12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। अब अगर यह इस कीमत में लॉन्च होती है तो कार बाजार में एक ऐसे सेगमेंट की एंट्री हो जाएगी जो अब तक लोगों की पहुंच से बहुत दूर था। आइये जानते हैं आखिर क्या है कूपे कार और क्यों इसका इंतजार हो रहा है।
क्या होती है कूप कार
कूपे कार (Coupe Car ) में 2 दरवाजे होते हैं। जबकि हैचबैक, सेडान, एमपीवी और एसयूवी में 4 दरवाजे होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर 2 दरवाजे वाली कार कूप कार बन जाए। कूपे कार की एक और खासियत येभी है कि इसमें हर कूप कार में फिक्स रूफ होती है। 2 दरवाजे वाली कन्वर्टिबल कारें कूपे कार सेगमेंट में नहीं आती है। इनका साइज़ अन्य कारों की तुलना में छोटी होती हैं, लेकिन इनका डिजाइन स्पोर्टी भी होता है। इन्हें आसानी से चला सकते हैं और इनकी हैंडलिंग भी आसान रहती है।
एडवांस सेफ्टी फीचर्स
Tata Curvv में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। सेंसर से चलने वाला यह फीचर एक्सीडेंट से बचाने में मददगार है। इससे किसी वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर ऑडियो और वीडियो अलर्ट मिलता है। इसके अलावा कर्व में डुअल टच केबिन थीम के साथ 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कैपेसिटिव कंट्रोल,पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और 6 एयर बैग्स जैसे अच्छे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें वेंटिलेटेड सीटें मिल सकती हैं।
1.5 लीटर डीजल इंजन
Tata Curvv में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115 PS की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के भी मिलने की भी उम्मीद है। अनुमान है कि यह कार 11 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। भारत में पहले इसे पेट्रोल और डीजल में लॉन्च करने के बाद फिर बाद इसे इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया जायेगा।
Tata Curvv EV के फीचर्स
Curvv EV को बड़ी बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। बताय जा रहा है कि फुल चार्ज पर यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है। इसके इंटीरियर में न सिर्फ नयापन देखने को मिलेगा बल्कि इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यह भारत की पहली और सस्ती कूपे कार होगी और यही वजह है कि ग्राहकों को इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
टॉप फीचर्स
- सिंगल चार्ज पर 500 किमी की रेंज
- 6 एयरबैग
- टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
- 360-डिग्री कैमरा
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- एलईडी हेडलाइट
- बड़ी टेललाइट मिलेगी
- फास्ट चार्जिंग ऑप्शन और बड़ी ग्रिल
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines