हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Tata Curvv इंटीरियर की तस्वीरें लीक, डुअल टच केबिन थीम और 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Tata Curvv एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 km तक चलेगी। इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे छह एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा मिलेगा। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Tata Curvv

Tata Curvv Interior Seen First Time details in hindi: टाटा की हाई क्लास कार Tata Curvv का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कार 15 अगस्त को लॉन्च होगी, हाल ही में इसके इंटीरियर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीरें कंपनी के किसी प्लांट में खड़ी कार की ली गई हैं।

डुअल टच केबिन थीम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार के डैश बोर्ड का लेआउट देखने में Tata Nexon की तरह लग रहा है। इसमें डुअल टच केबिन थीम और 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। बताया जा रहा है कि इस कार में पेट्रोल, डीजल और ईवी तीनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन

एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Tata Curvv में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। सेंसर से चलने वाला यह फीचर एक्सीडेंट से बचाने में मददगार है। इससे किसी वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर ऑडियो और वीडियो अलर्ट मिलता है।

कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन

Tata Curvv में 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा, इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन पेश किया जा सकता है। यह कार 115 PS की पावर देगी, जो इसे हाई स्पीड देने में मदद करेगी। कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिल सकता है। अनुमान है कि यह कार 11 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी।

विज्ञापन

पैनोरमिक सनरूफ और अलॉय व्हील

Tata Curvv एडवांस फीचर्स के साथ आएगी, इसके टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और अलॉय व्हील मिलेंगे। कार के फ्रंट में चार्जिंग पॉइंट मिलेगा, इसमें वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज कंट्रोल का फीचर दिया जा सकता है।

Tata Curvv में ये स्मार्ट फीचर्स

  • सिंगल चार्ज पर 500 किमी की ड्राइविंग रेंज
  • टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और छह एयरबैग
  • 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • एलईडी हेडलाइट और बड़ी टेललाइट मिलेगी
  • फास्ट चार्जिंग ऑप्शन और बड़ी ग्रिल

ये भी पढ़ें: Nexon और Seltos को टक्कर देती है Maruti की यह 7 Seater Car, सीएनजी पर 26 की माइलेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola