Nexon और Seltos को टक्कर देती है Maruti की यह 7 Seater Car, सीएनजी पर 26 की माइलेज

Maruti Ertiga में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह हाई पिकअप कार है, जो सड़क पर 102 bhp की पावर और 136.8 Nm का टार्क जनरेट करती है। कार में रियर सीट पर एसी वेंट और पावर विंडो मिलती है।

Maruti Ertiga

Maruti Ertiga

Maruti 7 seater suv car: इन दिनों लोग एसयूवी गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की एक स्मार्ट कार है Ertiga. यह कार CNG इंजन में भी ऑफर की जा रही है। कार में 1462 cc का इंजन पावर मिलता है, जो 4 सिलेंडर इंजन है।

अप्रैल में 13544 यूनिट्स की सेल हुई

यह कंपनी की हाई सेल एसयूवी है, आंकड़ो के अनुसार अप्रैल 2024 में Ertiga के 13544 यूनिट्स की सेल हुई है। यह बाजार में tata Nexon और kia Seltos को टक्कर देती है। कार का बेस मॉडल 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका सीएनजी वर्जन 11.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट का फीचर

कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 26.11 km/kg की माइलेज देती है। वहीं, पेट्रोल पर यह कार 20.3 kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। कार में सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, जिससे पहाड़ या ऊंचे रास्तों पर कार पीछे की तरफ खिसकती नहीं है, उसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

Maruti Ertiga में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह हाई पिकअप कार है, जो सड़क पर 102 bhp की पावर और 136.8 Nm का टार्क जनरेट करती है। कार में रियर सीट पर एसी वेंट और पावर विंडो मिलती है। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। कार में क्रूज कंट्रोल और डुअल-टोन सीट फैब्रिक का ऑप्शन आता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ