Tata Curvv comparision Tata Nexon details in hindi: टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेगमेंट में अलग ही धाक है। कंपनी की नेक्सन और पंच हाई सेल एसयूवी कार में से एक हैं। अब कंपनी अपनी नई कार Tata Curvv लेकर आने वाला है। ये कार 7 अगस्त 2024 को लॉन्च होगी, बताया जा रहा है कि ये एसयूवी कूपे कार होगी। कॉम्पैक्ट एसयूवी से अलग कूपे में रियर सीट पर ज्यादा लेग स्पेस और रूफ हाइट मिलती है। कार का पिछला हिस्सा स्लोप शेप में होता है। कूपे में कार का फ्रंट एयरोडायनेमिक शेप में आता है, जिससे हाई स्पीड जनरेट होने में मदद मिलती है।
Tata Curvv में इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल तीन इंजन
मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार पहले इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होगा। जिसके बाद कार का पेट्रोल और डीजल इंजन आएगा। इस कार में सिंगल बैटरी सेटअप आएगा, ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। कार के पेट्रोल इंजन में हाई पावर 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा। ये 3 सिलेंडर इंजन होगा, जो हाई पिकअप जनरेट करेगा। कार के डीजल इंजन में 1.5-लीटर का इंजन मिल सकता है। वहीं, Tata Nexon में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार का इलेक्ट्रिक वर्जन 465 km तक की ड्राइविंग रेंज देता है।
Tata Curvv में 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
Tata Curvv में 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी, ये कार छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। ये सिस्टम सेंसर से चलता है और हादसों से बचाने के लिए अलर्ट जारी करता है। इस कार में 360-डिग्री कैमरा और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलेगा। Tata Nexon में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और एलईडी हेडलाइट दी गई है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों टांसमिशन आते हैं। अनुमान है कि Tata Curvv शुरुआती कीमत 18 से 20 लाख रुपये में ऑफर होगी।
| Tata Nexon | Car Specifications | |
| Price |
8.14 Lakh onwards
|
|
| Mileage |
17.01 to 24.08 kmpl
|
|
| Engine |
1199 cc & 1497 cc
|
|
| Safety |
5 Star (Global NCAP)
|
|
| Fuel Type |
Petrol, Diesel & CNG
|
|
| Transmission |
Manual & Automatic
|
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Tata Curvv में नहीं मिलेगा CNG इंजन
Tata Curvv में डुअल कलर इंटीरियर थीम और बॉक्सी फ्रंट लुक मिलेगा, इसमें बड़े बूट स्पेस के साथ रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलेगी। कार में ऑटो एसी और रियर सीट पर पावर विंडो मिलेगा। कार में एलईडी हेडलाइट और डिजाइनर टेललाइट मिलेंगी। वहीं, Tata Nexon को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार का बेस मॉडल 7,99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिल रहा है। जल्द ही इसका सीएनजी वर्जन आएगा, जिसमें 30-30 लीटर के CNG के दो सिलेंडर ऑफर किए जाएंगे।
Tata Curvv में मिलते हैं ये फीचर्स
- कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इसे न्यू जनरेशन लुक देती है।
- कार में बड़ी पैनोरमिक सनरूफ दी गई है।
- यह कार डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जर के साथ ऑफर की जा सकती है।
- ये कार 12.3 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलेगी।
- कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और हाई स्पीड अलर्ट का ऑप्शन मिलेगा।
ये भी पढ़ें: 20 की माइलेज, 11 लाख से कम कीमत, इस 5 Seater Car में मिलता है 433 लीटर का बूट स्पेस
ये भी पढ़ें: 21 की माइलेज और तगड़े लुक्स, ये हैं सबसे सस्ती Hybrid Cars, जानें शानदार फीचर्स
ये भी पढ़ें: Hyundai Exter Twin CNG: बुक करने से पहले जान लें इससे सस्ते में मिल रहे ये 4 ऑप्शन
ये भी पढ़ें: Brezza और Nexon की करने खाट खड़ी, आ गई ये नई Micro SUV, जानें कीमत
संबंधित खबरें
नई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
5 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
22 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines