हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टाटा तैयार कर रहा ऐसी कार, हॉलीवुड की एक्शन फिल्म भी फेल!

विज्ञापन
Tata Avinya

EV Cars: इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सभी कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में हाथ अजमा रही हैं। इसी को देखते हुए टाटा मोटर्स एक हॉलीवुड स्टाइल की धाकड़ लग्जरी कार लाने की तैयारी कर रही है। इस डैशिंग लुक्स वाली कार का नाम है Tata Avinya.

साल 2025 में होगी पेश 

Avinya EV पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार होगी, इसके लुक्स और आरामदायक राइड पर कंपनी खास ध्यान दे रही है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार को कंपनी साल 2025 में पेश कर सकती है। अनुमान है कि इस कार की कीमत 30 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है।

विज्ञापन

और पढ़िए – लखनऊ, गाजियाबाद में चुनिंदा रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जानें-कितना होगा किराया

ग्राउंड क्लीयरेंस करीब 200 mm

इस कार की ग्राउंड क्लीयरेंस करीब 200 mm होगी, जिससे इसे कम जगह से मोड़ना और संकरी जगहों से निकालना बेहद आसान होगी। इतना ही नहीं इसमें युवा वर्ग को ध्यान में रखकर अट्रैक्टिव कलर दिए जाएंगे। यह कंपनी की Gen3 EV प्लेटफार्म पर तैयार कार होगी।

विज्ञापन

30 मिनट में होगी फुल चार्ज

अनुमान है कि कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी। फास्ट चार्जर से यह कार मात्र 30 मिनट में चार्ज होगी। Avinya EV में बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़े स्मार्ट लुक अलॉय व्हील मिलेंगे। इसमें ADAS, वॉयस कमांड जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola