भारत की सबसे सेफ हैचबैक बनी Tata Altroz, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, देखें नई GST प्राइस लिस्ट

Tata Altroz ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. ऐसे में फेस्टिव सीजन में ये गाड़ी चुनना एक बहुत अच्छ ऑप्शन हो सकता है. तो आइए जानतें है इसे पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट्स की नई GST प्राइस लिस्ट.

tata altroz

News 24 GFX

विज्ञापन

Tata Altroz टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी पॉपुलर हैचबैक Altroz का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च किया है. नई Altroz की कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इस अपडेटेड मॉडल में स्टाइलिश डिजाइन और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. लॉन्च के तुरंत बाद Altroz ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया भारत एनकैप (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग.

Bharat NCAP में मिला बेहतरीन स्कोर

भारत एनकैप की ऑफिशियल रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Altroz ने Adult Occupant Protection कैटेगरी में 29.65/32 अंक हासिल किए.

Advertisment
  • फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में: 15.55/16 अंक मिले, यानी ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को अच्छी सुरक्षा.
  • साइड इम्पैक्ट टेस्ट में: 14.11/16 अंक मिले, जो इसकी मजबूती और सेफ्टी को साबित करता है.

बच्चों की सुरक्षा में भी नंबर वन

Altroz ने Child Occupant Protection टेस्ट में भी कमाल किया. इसने 44.90/49 अंक हासिल किए.

  • 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी टेस्ट में Altroz ने पूरी तरह सुरक्षित रिजल्ट दिए.
  • ISOFIX एंकर और सपोर्ट लेग के साथ रियर-फेसिंग सीट में बच्चों को पूरी सुरक्षा मिली.
  • डायनामिक स्कोर: 23.90/24
  • व्हीकल असेसमेंट स्कोर: 9/9
  • CRS इंस्टॉलेशन स्कोर: 12/12

सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी एक जैसी

भारत एनकैप के अनुसार यह 5-स्टार सेफ्टी रिजल्ट Altroz के सभी वेरिएंट्स (Smart, Pure, Pure S, Creative, Creative S, Accomplished S और Accomplished+ S) पर लागू है. यानी चाहे आप कोई भी वेरिएंट खरीदें, आपको सेफ्टी में कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

नई Altroz में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है:

  • 6 एयरबैग्स
  • ABS और EBD
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • रियर पार्किंग सेंसर
    360-डिग्री कैमरा

पावरफुल इंजन ऑप्शंस

टाटा Altroz तीन पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है:

विज्ञापन
  • 1.2L Revotron पेट्रोल इंजन
  • 1.2L iCNG इंजन
  • 1.5L Revotorq डीजल इंजन

कीमतें 6.89 लाख रुपये से शुरू होकर 11.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं.

GST कट के बाद नई प्राइस लिस्ट

सरकार की नई GST पॉलिसी का फायदा अब Altroz खरीदने वालों को मिलेगा. आइए जानते है इसे वेरिएंट के हिसाब से कीमत…

विज्ञापन

पेट्रोल वेरिएंट्स

Altroz वेरिएंटपुरानी कीमत (Ex-showroom)नई कीमत (Ex-showroom)छूट
1.2 Creative8,69,0007,94,99074,010
1.2 Creative AMT9,29,0008,49,89079,110
1.2 Creative S DCA10,30,0009,42,29087,710
1.2 Accomplished S DCA11,24,00010,28,29095,710
1.2 Accomplished Plus S DCA11,49,00010,51,19097,810
1.2 Pure S8,05,0007,36,49068,510
1.2 Pure S AMT8,65,0007,91,39073,610
1.2 Accomplished S9,99,0009,13,99085,010
1.2 Creative S9,05,0008,27,99077,010
1.2 Creative S AMT9,65,0008,82,89082,110
1.2 Smart6,89,0006,30,39058,610
1.2 Pure7,69,0007,03,59065,410
1.2 Pure AMT8,29,0007,58,49070,510

डीजल वेरिएंट्स

Altroz वेरिएंटपुरानी कीमत(Ex-showroom)नई कीमत (Ex-showroom)छूट
1.5 Creative S Diesel10,35,0009,32,3901,02,610
1.5 Accomplished S Diesel11,29,00010,17,0901,11,910
1.5 Pure Diesel8,99,0008,09,89089,110

CNG वेरिएंट्स

Altroz वेरिएंटपुरानी कीमत (Ex-showroom)नई कीमत (Ex-showroom)छूट
1.2 Pure S CNG9,15,0008,37,09077,910
1.2 Accomplished S CNG11,09,00010,14,59094,410
1.2 Creative S CNG9,99,9009,14,79085,110
1.2 Pure CNG8,79,0008,04,19074,810
1.2 Creative CNG9,79,0008,95,69083,310
1.2 Smart CNG7,89,0007,21,89067,110

स्टाइल, सेफ्टी और बचत एक साथ

Tata Altroz अब सिर्फ एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड हैचबैक ही नहीं, बल्कि भारत की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल हो चुकी है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और GST कट के बाद नई प्राइस लिस्ट के चलते यह कार अब और भी बेहतर डील साबित हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ