Tata Altroz Racer may be launch june 2024 details in hindi: टाटा मोटर्स की मिड सेगमेंट में स्टालिश कार है Altroz. अब कंपनी इसका नया अपडेट मॉडल Racer लेकर आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार जून 2024 में लॉन्च होगी। टाटा कार लवर्स लंबे समय से इस कार का इंतजार कर रहे हैं। यह कंपनी की हैचबैक सेगमेंट की जबरदस्त कार होगी, जिसमें स्पोर्टियर लुक और डुअल टोन में ओरेंज कलर ऑप्शन मिलेगा।
Altroz Racer में 6 स्पीड गियरबॉक्स
Altroz Racer में हाई पावर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन कंपनी अपनी सबसे हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में ऑफर करती है। जानकारी के अनुसार यह टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो सड़क पर हाई पावर जनरेट करेगा। Altroz Racer में सड़क पर तेज स्पीड देने के लिए 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम की पीक टॉर्क मिलेगी। यह कंपनी की 6 स्पीड गियरबॉक्स कार है, जो खराब रास्तों और पहाड़ों पर हाई परफॉमेंस देगी। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी।
Altroz की नई Racer में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम
Altroz की नई Racer में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम इसे पुरानी कार से अलग बनाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से पता चला है कि कंपनी ने यंग जनरेशन का ध्यान रखते हुए इसमें बॉनट और छत पर ट्विन रेसिंग Stripes दी हैं। कार के फ्रंट फेंडर पर ‘Racer’ की बैजिंग दी गई है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। कार में पुरानी कार के मुकाबले नई स्टाइलिश ग्रिल और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और कलर डैशबोर्ड दिया गया है।
नई Altroz Racer में यह फीचर्स
- 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और हैवी सस्पेंशन
- 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले
- वॉयस-असिस्टेड सनरूफ
- इसमें रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टाइल नई Mercedes Cabriolet से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और इंजन की फुल डिटेल
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
8 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
13 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines