अगले महीने लॉन्च होगी Tata Altroz Racer, स्पोर्टी लुक और ट्रेंडी कलर ऑप्शन

Altroz Racer में हाई पावर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार में सड़क पर तेज स्पीड देने के लिए 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम की पीक टॉर्क दी गई है। यह कंपनी की 6 स्पीड गियरबॉक्स कार है, इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन है।

Altroz Racer

Tata Altroz Racer may be launch june 2024 details in hindi: टाटा मोटर्स की मिड सेगमेंट में स्टालिश कार है Altroz. अब कंपनी इसका नया अपडेट मॉडल Racer लेकर आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार जून 2024 में लॉन्च होगी। टाटा कार लवर्स लंबे समय से इस कार का इंतजार कर रहे हैं। यह कंपनी की हैचबैक सेगमेंट की जबरदस्त कार होगी, जिसमें स्पोर्टियर लुक और डुअल टोन में ओरेंज कलर ऑप्शन मिलेगा।

Altroz Racer में 6 स्पीड गियरबॉक्स

Altroz Racer में हाई पावर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन कंपनी अपनी सबसे हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में ऑफर करती है। जानकारी के अनुसार यह टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो सड़क पर हाई पावर जनरेट करेगा। Altroz Racer में सड़क पर तेज स्पीड देने के लिए 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम की पीक टॉर्क मिलेगी। यह कंपनी की 6 स्पीड गियरबॉक्स कार है, जो खराब रास्तों और पहाड़ों पर हाई परफॉमेंस देगी। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी।

Altroz की नई Racer में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम 

Altroz की नई Racer में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम इसे पुरानी कार से अलग बनाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से पता चला है कि कंपनी ने यंग जनरेशन का ध्यान रखते हुए इसमें बॉनट और छत पर ट्विन रेसिंग Stripes दी हैं। कार के फ्रंट फेंडर पर ‘Racer’ की बैजिंग दी गई है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। कार में पुरानी कार के मुकाबले नई स्टाइलिश ग्रिल और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और कलर डैशबोर्ड दिया गया है।

नई Altroz Racer में यह फीचर्स

  • 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और हैवी सस्पेंशन
  • 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले
  • वॉयस-असिस्टेड सनरूफ
  • इसमें रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टाइल नई Mercedes Cabriolet से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और इंजन की फुल डिटेल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ