Tata Altroz Racer: टाटा ने अपनी Altroz का नया Racer वर्जन लॉन्च किया है। इस न्यू जनरेशन कार में स्पोर्टी लुक और ट्रेंडी कलर दिए गए हैं। हाई पिकअप के लिए इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स है जो इसे तेज स्पीड जनरेट करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।
Tata Altroz Racer हैचबैक सेगमेंट की शानदार कार है, इसमें हाईवे और पहाड़ों पर चढ़ने के लिए 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम की पीक टॉर्क मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटामैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
Altroz Racer में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया, जिससे यह लॉन्ग ट्रिप पर हाई परफॉमेंस देगी। इस कार को शुरुआती कीमत 9.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में लॉन्च किया गया है।
टाटा की इस कार में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम ऑफर की जा रही है, इसमें बोनट और छत पर ट्विन रेसिंग Stripes दी गई हैं।
कार में 360-डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स हैं। इसके अलावा कार के फ्रंट फेंडर पर ‘Racer’ की बैजिंग दी गई है।
कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील मिलेंगे, इसके फ्रंट में नई स्टाइलिश ग्रिल और लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है।
नई Altroz Racer में 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास लुक देगा। कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और हैवी सस्पेंशन मिलेंगे। इसमें वॉयस-असिस्टेड सनरूफ और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: 31 की माइलेज, स्पोर्टी लुक, 5 लाख से कम कीमत पर गाड़ियों के ये 2 ऑप्शन
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
21 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines