लॉन्च हुई Tata की ये Racer कार, एक झलक देख दीवाने हुए लोग, Video

नई Altroz Racer में 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास लुक देता है। कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और हैवी सस्पेंशन है। इसमें वॉयस-असिस्टेड सनरूफ और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

विज्ञापन

Tata Altroz Racer: टाटा ने अपनी Altroz का नया Racer वर्जन लॉन्च किया है। इस न्यू जनरेशन कार  में स्पोर्टी लुक और ट्रेंडी कलर दिए गए हैं। हाई पिकअप के लिए इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स है जो इसे तेज स्पीड जनरेट करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

विज्ञापन

Tata Altroz Racer हैचबैक सेगमेंट की शानदार कार है, इसमें हाईवे और पहाड़ों पर चढ़ने के लिए 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम की पीक टॉर्क मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटामैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

Altroz Racer में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया, जिससे यह लॉन्ग ट्रिप पर हाई परफॉमेंस देगी। इस कार को शुरुआती कीमत 9.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन

टाटा की इस कार में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम ऑफर की जा रही है, इसमें बोनट और छत पर ट्विन रेसिंग Stripes दी गई हैं।

विज्ञापन

कार में 360-डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स हैं। इसके अलावा कार के फ्रंट फेंडर पर ‘Racer’ की बैजिंग दी गई है।

विज्ञापन

कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील मिलेंगे, इसके फ्रंट में नई स्टाइलिश ग्रिल और लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है।

विज्ञापन

नई Altroz Racer में  10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास लुक देगा। कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और हैवी सस्पेंशन मिलेंगे। इसमें वॉयस-असिस्टेड सनरूफ और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ