Tata Altroz Racer Discount: मार्च का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, कारों पर मिलने वाला ऑफर भी बढ़ रहा है। 31 मार्च तक डीलर्स को पुराना और मौजूदा स्टॉक क्लियर करके क्लोजिंग करनी है। लिहाजा ग्राहकों को लुभाने की कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। टाटा मोटर्स इस समय सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस लिस्ट में कंपनी की शक्तिशाली और स्पोर्टी अल्ट्रोज़ रेसर शामिल है। अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
Tata Altroz Racer पर 1.35 लाख का डिस्काउंट
इस महीने Altroz Racer पर काफी अच्छा ऑफर चल रहा है। मार्च में इस कार पर 1.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है । लेकिन यह डिस्काउंट नए मॉडल पर नहीं है बल्कि MY24 मॉडल पर दिया जा रहा है। जबकि 2025 मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। टाटा Altroz Racer में तीन वेरिएंट मिलते हैं। कार की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये से लेकर 10.99 लाख रुपये तक जाती है। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स और इंजन के बारे में…
Tata Altoz Racer: पावरफुल इंजन
Tata Altroz Racer में 1.2 लीटर रेवोट्रोन टर्बाचार्ज इंजन मिलता है जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 16 इंच के टायर्स मिलते हैं। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD के साथ इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं।
Tata Altoz Racer: डायमेंशन और ग्राउंड क्लियरेंस
Altoz Racer की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1755mm, ऊंचाई 1523mm. व्हीलबेस 2501mm, ग्राउंड क्लियरेंस 165mm और इसका Boot स्पेस 345 लीटर है। Altroz Racer एक प्रीमियम हैचबैक कार है इसका सीधा मुकाबला Hyundai i20 और Maruti Suzuki Fronx Turbo से है। टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज रेसर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से सबसे तेज भारतीय कार का खिताब दिया गया है। यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है जोकि कई एडवांस्ड और मजेदार फीचर्स के साथ आती है।Tata Altroz Racer ने दो मिनट और 21.74 सेकेंड में इस रिकॉर्ड को बनाया है।
यह भी पढ़ें: 4.23 लाख में 6 Airbags, ये हैं भारत की सबसे सस्ती कारें जिनमें मिलती है फुल सेफ्टी
संबंधित खबरें
क्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 hr agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
4 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
6 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
3 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoनई Thar OG खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए? जानें पूरा हिसाब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines