4.23 लाख में 6 Airbags, ये हैं भारत की सबसे सस्ती कारें जिनमें मिलती है फुल सेफ्टी

Cheapest Cars with 6 Airbags: देश में अब कारों में सेफ्टी पर ज्यादा फोकस किया जाता है। कार कंपनियां भी अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए-नए मॉडल पेश कर रही हैं। अब धीरे-धीरे कारों में 6 एयरबैग्स मिलने लगे हैं।

Cheapest car 6 air bags

Cheapest Cars with 6 Airbags: आने वाले समय में सभी कारो  में 6 एयरबैग्स स्टैण्डर्ड फीचर्स के रूप में आने लगेंगे। ग्राहक भी एक नई कार लेते समय सेफ्टी पर फोकस करता है। कार कंपनियां भी अब बेहतर कारें डिजाइन कर रही हैं। अब कम कीमत में काफी अच्छे मॉडल मिल रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए 6 एयरबैग्स वाली किफायती कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बढ़िया ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं और जिनकी कीमत 4.23 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Maruti Alto K10

विज्ञापन

Maruti Alto K10 – 6 एयरबैग्स

देश की सबसे  सस्ती कार Alto K10 अब 6 एयरबैग्स के साथ उपलब्ध है।  Alto K10 के बेस वेरिएंट (Standard) की कीमत 4.23 लाख रुपये हो गई है। इस कार में 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। डेली यूज के लिए यह एक अच्छी कार है।सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस कार में 1.0L K10C पेट्रोल इंजन  लगा है जो 49KW की पावर और 89Nm का टॉर्क जा रेस्ट करता है। सिटी से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन बेहतर रहता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AGS गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। कार की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी ठीक-ठाक है।

विज्ञापन

Maruti Celerio- 6 एयरबैग्स

मारुति सुजुकी सेलेरियो के बेस मॉडल में ही अब आपको 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में मिलेंगे। Celerio की एक्स-शोरूम  कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है। इस कार में स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं।  सेफ्टी के लिए Celerio में अब 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, ESP, Heartect प्लेटफ़ॉर्म, ABS विथ EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। अब यह कार पहले से ज्यादा सेफ हो गई है। Celerio में परफॉरमेंस के लिए 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65 hp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स  के साथ है।

Hyundai Grand i10 Nios

विज्ञापन

Hyundai Grand i10 Nios

6 एयरबैग्स वाली कारों  की लिस्ट में Hyundai Grand i10 Nios भी शामिल है। इस कार में अब आपको  6 एयरबैग्स स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में मिलेंगे। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। एक लीटर में यह कार 18-20 kmकी माइलेज ऑफ़र करती है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है।  यह एक शानदार कार है जिसकी परफॉरमेंस सिटी और हाईवे पर वाकई इम्प्रेस करती है। इस कार में स्पेस काफी अच्छा आपको मिल जाएगा। फीचर्स की भी इसमें कोई कमी नहीं है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.92 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ