Tata Motors की नई Altroz Facelift लॉन्च हो चुकी है। इस प्रीमियम हैचबैक में नए डिजाइन से लेकर कई फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस प्रीमियम हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख से लेकर 11.29 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। कार का सीधा मुकाबला Maruti Baleno से होगा। यह हैचबैक अब भी पेट्रोल, डीजल और CNG पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग 2 जून से शुरू होगी। इसमें 9 ऐसे फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स दिए गये हैं जो वाकई इसे वैल्यू फॉर बनाते हैं…आइए जान लेते हैं इन फीचर्स के बारे में…
Tata ALTROZ के फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स
- इनफिनिटी LED टेल लैम्प्स
- 26.03cm का HD डिजिटल क्लस्टर (मैप के साथ)
- अल्ट्रा व्यू ट्विन HD डिजिटल कॉकपिट
- 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम
- फ्लश डोर हैंडल
- E-शिफ्टर
- Paddle शिफ्टर
- Clima टच ऑटोमैटिक टेम्प कंट्रोल
- स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील
Tata Altroz Facelift को Smart, Pure, Creative और Accomplished S जैसे अलग-अलग वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इस कार में 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें Dune Glow, Ember Glow, Royal Blue, Pure Grey और white कलर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक सभी कलर्स ग्राहकों को काफी पसंद आने वाले है। इस कार में पहली बार AMT गियरबॉक्स की सुविधा दी जा रही है।
नई Altroz में 5 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। कंपनी का दावा है कि नए मॉडल में बेस्ट इन क्लास थाई सपोर्ट और हेडरूम मिलेगा। इसके अलावा पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट के साथ फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसमें सेगमेंट बेस्ट 345 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, इसके अलावा CNG मॉडल में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। स्पेस काफी अच्छा है और काफी सामान आप यहां रख सकते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, सनरूफ, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, फ्लश डोर हैंडल, आल डोर पावरविंडो, 16 इंच के टायर्स, LED टेल लैम्प्स, स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, प्रोजेक्टर हेडलैंप, पुश स्टार्ट बटन और एक दम नया इंटीरियर मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
होंडा का समर ऑफर, अमेज से लेकर सिटी पर आया सबसे बड़ा डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
8 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
12 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
14 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
16 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines