Honda Cars Big Discount: गर्मी को बीट करने के लिए होंडा कार्स इंडिया की तरफ से आ गया है सबसे बड़ा डिस्काउंट। अगर आप इस महीने होंडा की कार या एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। मई के इस महीने में होंडा अपनी गाड़ियों पर 76 हजार रुपये तक का महा-डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस समय भारत में Elevate, City और Amaze जैसी कारों की बिक्री करती है। कंपनी की सभी गाड़ियां बेहद खास होती हैं। क्वालिटी से लेकर सेफ्टी और एडवांस्ड फीचर्स के साथ जबरदस्त परफॉरमेंस देखने को मिलती है। आइये जानते हैं कि किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
- डिस्काउंट:76,100 रुपये
- कीमत:11.91 लाख से शुरू
होंडा एलिवेट एसयूवी को खरीदना इस समय फायदे की डील साबित हो सकती है। इस समय इस गाड़ी पर 76,100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 11.91 लाख से शुरू से शुरू होती है। एलिवेट अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन दिखने वाली एसयूवी है।
- डिस्काउंट: 63,300 रुपये
- कीमत: 12.38 लाख से शुरू
इस महीने होंडा सिटी की खरीद पर आप पूरे 63,300 रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। लम्बी यात्रा के लिए सिटी बेस्ट कार है। इसमें बढ़िया स्पेस के साथ दमदार इंजन देखने को मिलता है। सिटी की एक्स-शोरूम कीमत12.38 लाख रुपये से शुरू होती है।
- डिस्काउंट: 65,300 रुपये
- कीमत: 20.85 लाख से शुरू
होंडा अपनी सिटी हाइब्रिड पर 65,300 रुपये तक बचाने का मौका दे रहा है। इस कार में जबरदस्त माइलेज देखने को मिलती है। इस कार की कीमत 20.85 लाख से शुरू होती है। इसमें बढ़िया स्पेस के साथ दमदार इंजन देखने को मिलता है। लम्बी यात्रा के लिए सिटी बेस्ट कार है।
- डिस्काउंट: 57,200 रुपये
- कीमत: 7.62 लाख से शुरू
होंडा 2nd जनरेशन अमेज पर इस महीने पूरे 57,200 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफ़र कर रही है। इस कार की कीमत 7.62 लाख से शुरू होती है। सिटी से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन काफी दमदार है।
नोट: होंडा की कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा शोरूम से संपर्क करे…यहां दिए डिस्काउंट की जानकारी कंपनी की वेबसाइट से ली गई है।