नई Tata Altroz के ये 9 फीचर्स जो बलेनो और i 20 में भी नहीं मिलते! देखिये लिस्ट

नई Altroz अब भी पेट्रोल, डीजल और CNG पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग 2 जून से शुरू होगी। इसमें 9 ऐसे फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स दिए गये हैं जो वाकई इसे वैल्यू फॉर बनाते हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख से लेकर 11.29 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है।

ALTROZ_6c7f9c

Tata Motors की नई Altroz Facelift लॉन्च हो चुकी है। इस प्रीमियम हैचबैक में नए डिजाइन से लेकर कई फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स  के साथ पेश किया गया है। इस प्रीमियम हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख से लेकर 11.29 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। कार का सीधा मुकाबला Maruti Baleno से होगा। यह हैचबैक अब भी पेट्रोल, डीजल और CNG पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग 2 जून से शुरू होगी। इसमें 9 ऐसे फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स दिए गये हैं जो वाकई इसे वैल्यू फॉर बनाते हैं…आइए जान लेते हैं इन फीचर्स के बारे में…

विज्ञापन

विज्ञापन

Tata ALTROZ के फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स

  1. इनफिनिटी LED टेल लैम्प्स
  2. 26.03cm का HD डिजिटल क्लस्टर (मैप के साथ)
  3. अल्ट्रा व्यू ट्विन HD डिजिटल कॉकपिट
  4. 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम
  5. फ्लश डोर हैंडल
  6. E-शिफ्टर
  7. Paddle शिफ्टर
  8. Clima टच ऑटोमैटिक टेम्प कंट्रोल
  9. स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील

विज्ञापन

Tata Altroz Facelift को Smart, Pure, Creative और Accomplished S जैसे अलग-अलग वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इस कार में 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें Dune Glow, Ember Glow, Royal Blue, Pure Grey और white कलर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक सभी कलर्स ग्राहकों को काफी पसंद आने वाले है। इस कार में पहली बार AMT गियरबॉक्स की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन

नई Altroz में 5 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। कंपनी का दावा है कि नए मॉडल में बेस्ट इन क्लास थाई सपोर्ट और हेडरूम मिलेगा। इसके अलावा पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट के साथ फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसमें सेगमेंट बेस्ट 345 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, इसके अलावा CNG मॉडल में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। स्पेस काफी अच्छा है और काफी सामान आप यहां रख सकते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, सनरूफ, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, फ्लश डोर हैंडल, आल डोर पावरविंडो, 16 इंच के टायर्स,  LED टेल लैम्प्स, स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, प्रोजेक्टर हेडलैंप, पुश स्टार्ट बटन और एक दम नया इंटीरियर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ