नई Maruti Swift को टक्कर देगी Tata की यह कार, 26 की माइलेज और कीमत 9 लाख से कम

Tata Altroz में 7.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है। कार में ट्यूबलेस टायर के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। इसमें सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन अवेलेबल है।

Tata Altroz

Tata Altroz compete with News Maruti Swift 2024: बाजार में हमेशा बजट कारों की डिमांड रहती है, इस सेगमेंट में एक जबरदस्त कार है Tata Altroz. यह कार अपने प्राइस कैप में Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza, Hyundai i20 और Maruti Swift से मुकाबला करती है। बता दें Swift का नया मॉडल 9 मई को लॉन्च होने वाला है, जो हाईब्रिड इंजन के साथ आएगा।

आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च 2024 में  Tata Altroz की कुल 5985 यूनिट्स की सेल हुई थी। इसमें सनरूफ का ऑप्शन भी अवेलेबल है, जो वॉयस एक्टिवेटेड फीचर के साथ आता है। इसमें किसी लग्जरी कार की तरह हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट मिलती है। इसके साथ ही कार में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल ड्राइवर कलस्टर दिया गया है।

Tata Altroz Racer

30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर

इस स्टाइलिश कार में 1.2 लीटर का सॉलिड इंजन मिलता है, जो सड़क पर हाई स्पीड के लिए 77 bhp की पावर और 97 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। यह कंपनी की पहली बार है, जिसमें 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर मिलते हैं, जिससे कार में सामान रखने के लिए 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

Tata Altroz की ब्रिकी के आंकड़ें 

माह                      बिक्री 

नवंबर 2023          4955
दिसंबर 2023         4081
जनवरी 2024         4935
फरवरी 2024         4568
मार्च 2024              5985

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

Tata Altroz में 7.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, यह कार 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है। कार में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। कंपनी इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि कार सीएनजी इंजन 26 km/kg की माइलेज देता है। यह 5 सीटर कार शुरुआती कीमत 8.16 लाख रुपये में आती है। कार का सीएनजी वर्जन 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ