Tata Altroz CNG twin-cylinder car details in hindi: बाजार में सीएनजी गाड़ियों की हाई डिमांड है, अक्सर इन गाड़ियों में सीएनजी सिलेंडर के चलते कम बूट स्पेस मिलता है। लेकिन टाटा ने इसका तोड़ निकाला है। अब टाटा की तीन गाड़ियों Tata Altroz, Tata Tiago और Tata Tigor में दो सिलेंडर आते हैं। इन सभी गाड़ियों में 60 लीटर के बड़े सिलेंडर की बजाय 30-30 लीटर के दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिससे लोगों को बड़ा बूट स्पेस मिलता है और इनमें पांच सवारियों के साथ अधिक सामान लेकर आसानी से लॉन्ग ट्रिप पर जा सकते हैं।
CNG गाड़ियों में 2 सिलेंडर के क्या फायदे?
सीएनजी गाड़ियों में दो सिलेंडर होने से सामान रखने के लिए अधिक जगह मिलती है। Tata Altroz सीएनजी में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, Tiago सीएनजी में 107 लीटर का बूट स्पेस ऑफर किया जा रहा है। इसी तरह Tata की Tigor CNG में 205 लीटर का बूट स्पेस आता है। इसके अलावा दो सिलेंडर से सस्पेंशन पर कम दबाव पड़ता है। अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में शॉकर भी जल्दी खराब नहीं होते हैं।
किन गाड़ियों में CNG के 2 सिलेंडर आते हैं?
Tata Tiago CNG
Tata Tigor CNG
Tata Altroz CNG Table
Tata Altroz CNG में मिलता है ट्रेंडी लुक
- यह कार शुरुआती कीमत 9.32 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है।
- कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
- इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है।
- कार में 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम आता है।
- कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है
- इसमें 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन दिया गया है।
- कार का इंजन 77 bhp की पावर और 97 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- सीएनजी पर यह कार 26km/kg की माइलेज देती है।
- क्लाइमेट कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है।
Tata Tigor CNG में हाई माइलेज
- सीएनजी इंजन में ये कार 9.48 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है।
- कंपनी अपनी इस कार में 28.06 kmpl तक की माइलेज का मिलने का दावा करती है।
- कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1199 cc का इंजन मिलता है।
- ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
- यह 5 सीटर कार है और इसमें LED डीआरएल दिए गए हैं।
- कार में प्रोजेक्टर हैडलैंप के साथ एडजस्टेबल ORVM आते हैं।
- कार में डुअल टोन डैशबोर्ड मिलता है और स्टीयरिंग व्हील फ्लैटबॉटम का है।
- कार में ऑटोमैटिक एसी, कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
- यह कार टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट हेडरेस्ट एडजेस्टमेंट सीट आती है।
Tata Tiago CNG,
Tata Tiago CNG में न्यू जनरेशन फीचर्स
- यह कार 8.10 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है।
- कार में तेज स्पीड के लिए 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
- यह कार हाई पिकअप के लिए 95Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
- कार में 28.06km/kg की माइलेज मिलती है।
- गोल फॉग लाइट और ब्लैक ORVM आते हैं
- 15-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं।
- कार में Apple CarPlay और Android Auto के साथ सात-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
- इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
- कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है।
- टाटा की इस कार में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील है।
- इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और कूल्ड ग्लवबॉक्स दिया गया है।
- चार कलर ऑप्शन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां
ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर
ये भी पढ़ें: Kia Carnival का अपडेट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, Nissan X-Trail भी इंडिया में आने को तैयार
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
8 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines