कॉम्पैक्ट सेडान का बाजार पहले के मुकाबले भले ही छोटा हो गया हो, लेकिन किफायती, आरामदायक और ज्यादा माइलेज वाली फैमिली कार की तलाश करने वाले ग्राहकों के बीच इसकी मांग अभी भी बनी हुई है. Maruti Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी कारें इस सेगमेंट में अपनी जगह बनाए हुए हैं. अब Tata Motors भी इस मुकाबले में अपनी नई कार उतारने की तैयारी कर रही है. कंपनी कल नई Tata Aeris को पेश करेगी, जो मौजूदा Tigor की जगह लेगी. नई Aeris में पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा शार्प डिजाइन, प्रीमियम केबिन, नए फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है.
Tigor की जगह लेगी नई Aeris
Tata Tigor ने कंपनी के लिए लंबे समय तक अच्छा काम किया है, लेकिन अब यह कार अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले पुरानी लगने लगी है. ऐसे में Tata Aeris के जरिए कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में एक नई शुरुआत करने की तैयारी में है. कार की डिजाइन से लेकर इंटीरियर और फीचर्स तक में बदलाव देखने को मिल सकता है.
फ्रंट में मिलेगा नया लुक
Aeris के फ्रंट में नई LED हेडलाइट्स के साथ LED DRLs दिए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिल सकता है. अपडेटेड फ्रंट ग्रिल के साथ कार का अगला हिस्सा पहले से अलग नजर आएगा और इसे एक नई पहचान मिल सकती है.
साइड प्रोफाइल में क्या बदलेगा?
साइड से Aeris का कॉम्पैक्ट सेडान वाला सिल्हूट बरकरार रहने की उम्मीद है. इसमें क्रोम विंडो लाइन, बॉडी कलर डोर हैंडल और फ्रंट डोर पर Aeris की बैजिंग मिल सकती है. ORVMs में LED टर्न इंडिकेटर्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं.
पीछे कनेक्टेड LED टेललैंप
रियर डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव कनेक्टेड LED टेललैंप के रूप में देकने को मिल सकता है. Tiago में यह सिर्फ एक बॉक्स पैनल है, जबकि Aeris में इसे LED यूनिट मिलने की उम्मीद है. इसके साथ अपडेटेड रियर बंपर और बूट पर एरिस लोगो भी दिया जा सकता है.
नया और ज्यादा प्रीमियम केबिन
नई Aeris के इंटीरियर को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है. इसमें लाइट कलर थीम द जा सकती है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और स्पेशियस महसूस होगा. इसके अलावा लेदरेट सीट अपहोस्ट्री और बड़ा इंफोटनमेंट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. कार में नया सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है.
10.25 इंच स्क्रीन समेत कई फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Aeris में अपडेटेड Tiago की तरह बड़ा 10.25 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिल सकता है. इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, वायरलेस फोन चार्जर और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें सेगमेंट में पहली बार फ्रंट सीटों के वेंटिलेशन का फीचर मिलने की भी संभावना है.
सुरक्षा में मिलेंगे ये फीचर्स
सेफ्टी के लिए Aeris में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिल सकता है. इसके अलावा ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर भी दिए जा सकते हैं.
पेट्रोल और CNG इंजन का विकल्प
पावरट्रेन की बात करें तो Aeris में मौजूदा इंजन विकल्पों को ही आगे बढ़ाया जा सकता है. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी वाला 1.2-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन मिल सकता है. दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की उम्मीद है.
कितनी होगी Tata Aeris की कीमत?
Tata Aeris की एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच रखे जाने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Maruti Dzire, Honda Amaze और Hyundai Aura से होगा. कीमत, फीचर्स और डिजाइन के जरिए Tata इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी.
ये भी पढे़ं- Mahindra Thar OG vs Old Thar: कीमत वही, लेकिन इन मामलों में पूरी तरह बदल गई नई थार
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
17 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines