Mahindra Thar OG vs Old Thar: कीमत वही, लेकिन इन मामलों में पूरी तरह बदल गई नई थार
Mahindra Thar अब नए Thar OG अवतार में आ गई है. खास बात ये है कि कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन SUV में Thar Roxx वाले कई बड़े अपडेट मिल गए हैं. जानते हैं थार रॉक्स से कितनी बदली ये गाड़ी.
Mahindra Thar अब नए Thar OG अवतार में आ गई है, लेकिन ये SUV में Thar Roxx से अलग है. (Image Credit-Mahindra/AI)
विज्ञापन
महिंद्रा ने अपनेी पॉपुलर ऑफ रोड SUV थार को नए अंदाज में पेश कर दिया है. कंपनी ने इसके फेसलिस्ट मॉडल को Thar OG नाम दिया है. खास बात ये है कि नए मॉडल की शुरुआती कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Thar OG की कीमत पहले की तरह 10.32 लाख रुपये (एक्स शोरुम) से शुरू होती है. हालांकि कंपनी ने इसके वेरिएंट, फीचर्स और चेसिस में कई बड़े बदलाव किए हैं. नई थार में Thar Roxx से लिए गए कई डिजाइन और मैकेनिकल अपडेट देखने को मिलते हैं. यहां जानते हैं नई थार OG थार Roxx से कितना बदली है.
शुरुआती कीमत वही
Mahindra Thar OG की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये रखी गई है. यानी एंट्री लेवल मॉडल खरीदने वालों के लिए कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 1.5-लीटर डीजल इंजन वाले मौजूदा दो वेरिएंट भी अपनी पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, 2.2-लीटर डीजल और 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले LXT 4WD वेरिएंट की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है. इन दोनों वेरिएंट की कीमत पहले के मुकाबले 1,000 रुपये बढ़ी है.
Advertisment
नया ZXT वेरिएंट भी हुआ शामिल
महिंद्रा ने Thar OG की वेरिएंट लाइनअप को भी बढ़ाया है. कंपनी ने नया ZXT ट्रिम पेश किया है, जो तीनों इंजन ऑप्श के साथ उपलब्ध होगा. इस नए वेरिएंट की वजह से Thar की रेंज अब 18.99 लाख रुपये तक जाती है. इस तरह नई Thar में कीमत के साथ-साथ ग्राहकों को वेरिएंट चुनने के लिए भी ज्यादा विकल्प मिलेंगे.
Thar अब पहले से ज्यादा चौड़ी और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस वाली
नई Thar OG को Thar Roxx से लिए गए M-Glyde प्लेटफॉर्म के छोटे वर्जन पर तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 3,995 mm और चौड़ाई 1,870 mm है. पुराने मॉडल की तुलना में नई Thar 10 mm लंबी और 50 mm ज्यादा चौड़ी हो गई है. हालांकि, इसकी ऊंचाई 1,855 mm और व्हीलबेस 2,450 mm ही रखा गया है.
ग्राउंड क्लीयरेंस में भी बदलाव किया गया है. पुरानी Thar में 226 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता था, जबकि Thar OG में इसे बढ़ाकर 232 mm कर दिया गया है. इसके अलावा SUV के ऑफ-रोड एंगल में भी बदलाव हुआ है. अप्रोच एंगल 41.2 डिग्री से घटकर 40 डिग्री हो गया है, जबकि ब्रेकओवर एंगल 26.2 डिग्री से बढ़कर 26.4 डिग्री हो गया है. डिपार्चर एंगल पहले की तरह 36 डिग्री है.
विज्ञापन
Thar Roxx से मिलती है नई Thar की फ्रंट डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नई थार पहल से ज्याद थार Roxx जैसी नजर आती है. इसके फ्रेंट में पुरानी 6 स्लैट ग्रिल की जगह अब 5 स्लैट ग्रिल दी गई है. इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, LED टेल लैंप और इंडिकेटर्स मिलते हैं. इनमें से कई डिजाइन एलिमेंट Thar Roxx से लिए गए हैं.
Image Credit-Mahindra
फॉग लैंप की जगह भी बदली गई है. इन्हें अब फेंडर्स पर लगाया गया है. वहीं, फ्रंट बंपर को पहले के मुकाबले ज्यादा फ्लैट और सिंपल डिजाइन दिया गया है. साइड प्रोफाइल में बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. यहां नए अलॉय व्हील्स नजर आते हैं, जिनमें 10-स्पोक डिजाइन के साथ डुअल-टोन फिनिश दी गई है.
विज्ञापन
Image Credit-Mahindra
पीछे भी मिले नए LED टेल लैंप
SUV के पिछले हिस्से का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन टेल लैंप में बदलाव किया गया है. अब इसमें Thar Roxx जैसे LED टेल लैंप दिए गए हैं. रियर बंपर को भी नए डिजाइन के साथ ज्यादा फ्लैट प्रोफाइल दी गई है. इससे पीछे का लुक पहले के मुकाबले थोड़ा अलग नजर आता है.
केबिन में वही लेआउट, लेकिन नए फीचर्स
Thar OG के केबिन का बेसिक डैशबोर्ड लेआउट पुराने मॉडल जैसा ही है. इसमें फ्लोटिंग 10.25 इंच टचस्क्रीन भी बरकरार. हालांकि इंटीरियर में सबसे बड़ा विजुअल बदलाव ब्राउन और ब्लैक कलर थीम के रूप में देखने को मिलता है. इसके साथ ही कंपनी ने केबिन में कई नए इक्विपमेंट जोड़े हैं.
विज्ञापन
इंजन में नहीं हुआ कोई बड़ा बदलाव
नई Thar OG में इंजन विकल्पों को पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें 2-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 162 PS की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. इसमें 2WD और 4WD दोनों विकल्प मिलते हैं.
1.5-लीटर CRDe डीजल इंजन 118 PS की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 2WD में पेश किया गया है. वहीं, 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन 152 PS की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध है.
विज्ञापन
चेसिस में किए गए हैं बड़े बदलाव
नई थार में सबसे अहम मैकेनिकल बदलाव इंजन की जगह चेसिस में किए गए हैं. थार OG में Thar Roxx से लिया गया छोटा M-Glyde प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ पेंटालिंस सस्पेंशन और DanVinci डैम्पर्स दिए गए हैं. SUV में इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक और ब्रेक-लॉक डिफरेंशियल भी मिलता है, जो कम ग्रिप वाली कंडीशन में ट्रैक्शन बेहतर करने में मदद करते हैं.
कुल मिलाकर, Thar OG को कंपनी ने पूरी तरह नई SUV के तौर पर पेश नहीं किया है. इसकी शुरूआती कीमत और इंजन ऑप्श पुराने मॉडल जैसे ही हैं, लेकिन डिजाइन, फीचर्स, वेरिएंट लाइनअप, डायमेंशन और चेसिस में कई बदलाव किए गए हैं. Thar Roxx से मिले अपडेट इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं, जबकि इसकी पहचान और ऑफ-रोड कैरेक्टर को बरकरार रखा गया है.