Suzuki Swift Mocca Cafe Edition: दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की हैचबैक कार स्विफ्ट घरेलू बाजार में काफी लोकप्रिय है। कंपनी इस कार के कई अपडेट को बाजार में उतार चुकी है। अब दक्षिण कोरियाई कंपनी सुजुकी ने बैंकाक इंटरनेशनल मोटर शो में स्विफ्ट का मोक्का कैफे एडिशन को पेश किया है। चलिए इस नए एडिशन की खासियतों पर एक नजर डालते हैं…
Suzuki Swift Mocca Cafe Edition: क्या है कीमत?
कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने स्विफ्ट के इस नए एडिशन को 637,000 baht (लगभग 15.36 लाख) में पेश किया है। यानी इस नए एडिशन की कीमत नियमित स्विफ्ट से महंगा है। साथ ही आपको बता दें कि मारुति अपने मोक्का कैफे एडिशन को फिलहाल सिर्फ थाईलैंड के बाजारों मे बेचेगी।
और पढ़िए – आखिरी कुछ दिन शेष, Maruti की इस कार पर मिल रहा 52,000 रुपये का डिस्काउंट, कहीं देर न हो जाए
Suzuki Swift Mocca Cafe Edition: फीचर्स
इस कार के केबिन को नया ड्यूल टोन कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। जबकि कार के निचले हिस्से को वार्म पेस्टल ब्राउन कलर दिया गया है और इसकी रूफ को स्ट्राइकिंग बेज कलर और ORVM दिया गया है. डैशबोर्ड और डोर एलिमेंट्स पर इंटीरियर पेस्टल ब्राउन और बेज है। साथ ही कार में Android OS सपोर्ट वाला 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
Suzuki Swift Mocca Cafe Edition: पावर ट्रेन
थाईलैंड में लॉन्च हुई स्विफ्ट के इस मॉडल में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। जो 83 PS की पावर और 108 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई कार का इंजन ई20 ईंधन पर चलता है, जो अब स्विफ्ट लाइनअप में अधिक पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है।
ये भी पढ़ेंः Hero Electric ने लॉन्च किया 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 85,000 रुपये से शुरू
Suzuki Swift Mocca Cafe Edition: डिजाइन
स्विफ्ट के इस नए संस्करण के डिजाइन की बात करें तो कार में फ्रंट लिप स्पॉइलर, फॉग लाइट्स पर एलईडी डीआरएल और अधिक आक्रामक और स्पोर्टी लुक के साथ बॉडी क्लैडिंग मिलती है। जो फ्रंट स्पॉइलर से लेकर व्हील्स और रियर बंपर तक फैली हुई है। इसमें ट्विन फॉक्स एग्जॉस्ट टिप्स और रियर में 17-इंच आफ्टर-मार्केट अलॉय व्हील भी हैं।
Suzuki Swift Mocca Cafe Edition: बाजार में मुकाबला
मारुति सुजुकी की इस हैचबैक कार का मुकाबला भारत में Hyundai Grand i10, Nios, Tata Tiago NRG BS6 और Tata Tiago CNG से है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
39 mins agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
20 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines