Hero Electric Scooters: सभी ऑटो कंपनियां मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही है। सभी का मकसद ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करके अपनी गाड़ियों की बिक्री को बढ़ाना और अधिक से अधिक से मुनाफा कमाना है। इसकी कड़ी में बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार हीरो इलेक्ट्रिक ने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों की घोषणा की है। इन तीनों स्कूटर में एक ऑप्टिमा CX2.0 है, जो सिंगल बैटरी से लैस है। जबकि ऑप्टिमा CX5.0 और NYX में दो बैटरी हैं।

3 घंटे में बैटरी होगी फुल

कंपनी ने अपने इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शानदार डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें नई तकनीक वाली एलईडी लाइट्स और डीआरएल देखने को मिलती है। सिंगल बैटरी से लैस CX2.0 को लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 89 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

दूसरी ओर, दो-दो बैटरी के आने वाली CX5.0 और NYX को लेकर दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 113 किलोमीटर चल सकती है। हीरो इलेक्ट्रिक का कहना है कि बैटरी को 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

नए Hero Electric Scooters की क्या है कीमत?

CX2.0 मैट ब्लू और ब्लैक कलर स्कीम में उपलब्ध होगा, जबकि CX5.0 मैट ब्लू और मैट मैरून कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं, NYX केवल ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो नए हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 85,000 रुपये से शुरू होती है जो 1.3 लाख रुपये तक जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ