Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel: इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह अब देश में फ्लेक्स फ्यूल पर तेजी से फोकस किया जा रहा है। इस बार ऑटो एक्सपो में कई Flex Fuel मॉडल प्रदर्शित किये गये। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी नई Gixxer SF 250 Flex Fuel के साथ ऑटो एक्सपो में पेश किया। इस बाइक में 250cc BS6 इंजन लगा है, एथेनॉल मिक्स फ्यूल पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। इस बाइक में एथेनॉल के 20% से लेकर 85% तक के मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी वजह से CO2 उत्सर्जन कम होगा। Gixxer SF 250 Flex Fuel की कीमत 2,16,500 रुपये रखी गई है। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स…
इंजन और पावर
सुजुकी ने इस बाइक के इंजन को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई अपडेट किए गए हैं। अब बाइक में लगा यह इंजन पूरी तरह से एथेनॉल–मिश्रित फ्यूल पर चलने के लिए रेडी है। इस इंजन में नया फ्यूल पंप, फ्यूल लाइन, इंजेक्टर, नया ECM के साथ नए डिजाइन किए गए पिस्टन रिंग्स और वाल्व को शामिल किया गया है।
इंजन की बात करें तो Gixxer SF 250 Flex Fuel में 250cc का इंजन दिया है। यह इंजन E85 (85% इथेनॉल) फ्यूल पर 27.5 bhp की पावर और 27 bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा 22.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
डिजाइन और फीचर्स
Gixxer SF 250 Flex Fuel का डिजाइन स्पोर्टी है जो यूथ को पसंद आएगा इसमें नए डिजाइन वाली LED हेडलाइट और LED टेल लाइट देखने को मिलती है। रात में रोड पर इनकी अधिक विजिबिलिटी मिलती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए बाइक में स्पोर्टी डुअल मफलर भी दिया गया है। इस बाइक में स्प्लिट–सीट, ब्रेकिंग के लिए डुअल–चैनल ABS भी है।
इसके साथ ही इसमें ईजी स्टार्ट सिस्टम भी बाइक में शामिल हैं। बाइक में ऑल–डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ब्लूटूथ के जरिए से सुजुकी के राइड कनेक्ट होता है। इस स्मार्ट फीचर के जरिए नेविगेशन, ट्रिप डेटा और अन्य राइडिंग स्टेटस को सीधे अपने स्मार्टफोन स्क्रीन पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti की कारें 32500 रुपये तक महंगी, Hyundai से लेकर Tata भी दे सकती है झटका
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines