हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

58 kmpl की माइलेज, कम कीमत, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर 

Suzuki Burgman Street 125 में 58.5 kmpl तक की माइलेज मिलती है, यह स्कूटर 124 cc के इंजन पावर के साथ आता है। वहीं, TVS Scooty Pep Plus में डिजिटल डिस्प्ले और 4.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, ये स्कूटर ड्रम ब्रेक के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
suzuki burgman street 125

High Mileage petrol scooters: टू व्हीलर सेगमेंट में कम कीमत और हाई माइलेज देने वाले पेट्रोल स्कूटर हाई डिमांड पर हैं। इनमें आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलती है और यह स्कूटर अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में ऑफर किए जाते हैं। इन फैमिली स्कूटरों को संकरी जगहों पर कंट्रोल करना आसान है, इनमें जबरदस्त व्हीलबेस और ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। आइए आपको बाजार में मिलने वाले ऐसे ही कुछ स्मार्ट स्कूटर्स के बारे में बताते हैं।

Suzuki Burgman Street 125

Suzuki Burgman Street 125 में 3 वेरिएंट

यह न्यू जनरेशन स्मार्ट स्कूटर है, इसमें अलॉय व्हील और डिजिटल कंसोल दिया गया है। Burgman का आगे से मस्कुलर लुक है, इसमें 21.5 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज आता है। Suzuki Burgman Street 125 का बेस मॉडल शुरुआती कीमत 94735 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 58.5 kmpl तक की माइलेज देता है। सुजुकी के इस हाई पावर स्कूटर में 124 cc का इंजन है। यह इंजन 8.5 bhp की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है।

विज्ञापन

Burgman Street 125 में ये फीचर्स आते हैं

  • स्कूटर का वजन 110 kg है।
  • स्पीडोमीटर और सिंपल हैंडलबार
  • एप्रन-माउंटेड हेडलाइट
  • सिंगल सीट और 13 कलर ऑप्शन

TVS Scooty Pep Plus का वजन 93 kg का है

इस हाई माइलेज स्कूटर में 87.8cc का इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 50 kmpl की माइलेज देता है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम आता है। TVS के इस स्कूटर का वजन 93 kg का है। कंपनी इसे शुरुआती कीमत 65514 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। यह स्कूटर 5.36 bhp की पावर और 6.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

TVS Scooty Pep Plus के जबरदस्त फीचर्स

  • अंडर सीट स्टोरेज हुक और सिंगल पीस सीट
  • डिजिटल डिस्प्ले और 4.2 लीटर का फ्यूल टैंक
  • अलॉय व्हील के साथ एलईडी लाइट
  • मोबाइल चार्जर सॉकेट

ये भी पढ़ें: 125cc में Hero का यह धांसू स्कूटर, 45 की माइलेज और कीमत 80000

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 40 Kmpl की माइलेज, अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन, ये है KTM की सबसे सस्ती बाइक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola