125cc में Hero का यह धांसू स्कूटर, 45 की माइलेज और कीमत 80000

Hero Destini 125 Xtec में कुल 115 kg का वजन है, स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर 778 mm की सीट हाइट के साथ आता है।

Hero Destini 125 Xtec

Hero Destini 125 Xtec

विज्ञापन

Hero scooters: बाजार में हाई माइलेज स्कूटर्स की हमेशा डिमांड रही है। इसी सेगमेंट में हीरो का एक धाकड़ स्कूटर है Hero Destini 125 Xtec. यह दमदार स्कूटर 2 वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 124.6 cc का जबरदस्त इंजन दिया जा रहा है। यह हाई पावर स्कूटर सड़क पर 9 bhp की पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। हीरो के इस स्कूटर में सात कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।

45 kmpl की माइलेज और 10 इंच के टायर साइज

अप्रैल 2024 में Hero Destini 125 Xtec की कुल 12596 यूनिट्स की सेल हुई है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 80048 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 45 kmpl तक की हाई माइलेज आसानी से निकाल लेता है। इस स्कूटर में 10 इंच के टायर साइज और डिजिटल कंसोल आता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 90 kmph की टॉप स्पीड देता है।

विज्ञापन

 

Hero Destini 125 Xtec

स्कूटर में 778 mm की सीट हाइट दी गई है

Hero Destini 125 Xtec में कुल 115 kg का वजन है। स्कूटर में फ्रंट में टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिए गए हैं, जो टूटी सड़कों पर झटकों से बचाते हैं। Hero के इस स्कूटर में 778 mm की सीट हाइट है, यह हाई एंड स्कूटर है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

5 लीटर का फ्यूल टैंक और हाई पावर इंजन

हीरो के इस स्कूटर में आरामदायक सिंगल सीट मिलती है, यह 5 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है। स्कूटर में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को स्टाइलिश बनाते हैं। स्कूटर में सिंगल सिलेंडर इंजन है, यह इंजन लॉन्ग रूट ड्राइव पर हाई परफॉमेंस देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ