Suzuki Avenis 125: लोग घर के लिए ऐसा स्कूटर लेना चाहते हैं जिसका वजन कम हो और उसकी सीट हाइट ऐसी हो जिससे घर के सभी सदस्य आसानी से उसे चला सकें। बाजार में एक ऐसा ही स्कूटर है Suzuki Avenis 125. इसमें यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका वजन 106 kg का है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।
Suzuki Avenis 125
160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
स्कूटर में 780 mm की सीट हाइट मिलती है, जिससे संकरी जगहों से इसे निकालना आसान है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm की है, जिससे टूटी सड़कों पर इसे चलाने में कोई परेशानी नहीं होती है। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस जमीन और स्कूटर के प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी को कहते हैं। स्कूटर का व्हीलबेस 1265 mm का है, स्कूटर को कम जगह से मोड़ना आसान है। यह स्कूटर महज 3.38 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है।
Suzuki Avenis 125
डिस्क ब्रेक और हाई पावर इंजन
Suzuki Avenis 125 शुरुआती कीमत 92000 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसमें 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए परफेक्ट बनाता है। सुजुकी के इस स्टाइलिश स्कूटर में 124.3 cc का सॉलिड इंजन है। यह स्कूटर सड़क पर 8.58 bhp की पावर जनरेट करता है। इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
Suzuki Avenis 125 के फीचर्स
- अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर
- डुअल टोन कलर
- एलईडी हेडलाइट और टेललाइट
- स्कूटर में 5 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं
- यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एलईडी हेडलाइट
- डिजिटल कंसोल
- फ्रंट में 12-इंच और रियर में 10 इंच के टायर साइज
- ओवरस्पीड अलर्ट
ये भी पढ़ें: Royal Enfield की इस नई बाइक की आहट से Bajaj की बढ़ी टेंशन, 648cc इंजन और 19 इंच के अलॉय
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
22 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines