Royal Enfield की इस नई बाइक की आहट से Bajaj की बढ़ी टेंशन, 648cc इंजन और 19 इंच के अलॉय

Royal Enfield Scrambler 650 के फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे नया ड्यूल स्प्रिंग्स सस्पेंशन मिल सकता हैं। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स आता है।

Royal Enfield Scrambler 650

Royal Enfield Scrambler 650

Royal Enfield Scrambler 650 may be launch soon: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के लोग दीवाने हैं। कंपनी भी अलग-अलग इंजन पावर और प्राइस कैप में अपनी मोटरसाइकिलें ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी नई बाइक Royal Enfield Scrambler 650 को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बाइक में LED हेडलाइट, टेल-लाइट और इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाइक में हाई पावर 648cc का इंजन

इस बाइक में हाई पावर 648cc का इंजन मिलेगा, यह क्रूजर लुक बाइक लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देगी। इसमें ट्वीन एयर कूल्ड मोटर मिलेगी जो इसे हाई पावर बाइक बनाएगी। यह बाइक 46.2 bhp की पावर पर 7,250rpm और 52.3Nm की पीक टॉर्क 5,650rpm जनरेट करेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह बाइक नवंबर 2024 तक पेश कर दी जाएगी। यह बाइक शुरुआती कीमत 3.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

विज्ञापन

6 स्पीड गियरबॉक्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

बाइक में ड्यूल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। Royal Enfield Scrambler 650 के फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे नया ड्यूल स्प्रिंग्स सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स आता है। यह बाइक सड़क पर Bajaj Pulsar NS400Z, Triumph Scrambler 400 X, Benelli Leoncino 500 और Moto Morini Seiemmezzo जैसे मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी।

Royal Enfield Scrambler 650 में ऑफर किए जाएंगे ये फीचर्स

  • आगे 19 और पीछे 17 इंच के टायर
  • टीयरड्रॉप-शेप्ड फ्यूल टैंक
  • नेविगेशन और डिजिटल कंसोल
  • गोल LED हेडलाइट यूनिट
  • वाइड हैंडलबार,
  • रिब्ड-पैटर्न सीट आरामदायक सीट

807 mm की सीट हाइट

रॉयल एनफील्ड की यह बाइक Bajaj Pulsar NS400Z से मुकाबला करेगी। बजाज की इस बाइक में 373 cc का इंजन मिलता है। यह बाइक 35 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 174 kg का वजन है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक और 807 mm की सीट हाइट मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ