---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

यह है न्यू जनरेशन स्मार्ट स्कूटर, 49 kmpl की माइलेज और कीमत बस इतनी सी…

Suzuki Avenis 125 में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए परफेक्ट बनाती है। स्कूटर में 124.3 cc का सॉलिड इंजन है, इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Suzuki Avenis 125: लोग घर के लिए ऐसा स्कूटर लेना चाहते हैं जिसका वजन कम हो और उसकी सीट हाइट ऐसी हो जिससे घर के सभी सदस्य  आसानी से उसे चला सकें। बाजार में एक ऐसा ही स्कूटर है Suzuki Avenis 125. इसमें यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका वजन 106 kg का है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।

Suzuki Avenis 125 , scooters under 1 lakhs, Suzuki Avenis 125 price, Suzuki Avenis 125 mileage, petrol scooters

Suzuki Avenis 125

160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

स्कूटर में 780 mm की सीट हाइट मिलती है, जिससे संकरी जगहों से इसे निकालना आसान है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm की है, जिससे टूटी सड़कों पर इसे चलाने में कोई परेशानी नहीं होती है। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस जमीन और स्कूटर के प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी को कहते हैं। स्कूटर का व्हीलबेस 1265 mm का है, स्कूटर को कम जगह से मोड़ना आसान है। यह स्कूटर महज 3.38 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है।

---विज्ञापन---

Suzuki Avenis 125

Suzuki Avenis 125

---विज्ञापन---

डिस्क ब्रेक और हाई पावर इंजन

Suzuki Avenis 125 शुरुआती कीमत 92000 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसमें 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए परफेक्ट बनाता है। सुजुकी के इस स्टाइलिश स्कूटर में 124.3 cc का सॉलिड इंजन है। यह स्कूटर सड़क पर 8.58 bhp की पावर जनरेट करता है। इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

Suzuki Avenis 125 के फीचर्स

  • अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर
  • डुअल टोन कलर
  • एलईडी हेडलाइट और टेललाइट
  • स्कूटर में 5 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं
  • यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एलईडी हेडलाइट
  • डिजिटल कंसोल
  • फ्रंट में 12-इंच और रियर में 10 इंच के टायर साइज
  • ओवरस्पीड अलर्ट

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की इस नई बाइक की आहट से Bajaj की बढ़ी टेंशन, 648cc इंजन और 19 इंच के अलॉय

---विज्ञापन---
First published on: May 26, 2024 09:56 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola