Suzuki Access Electric: ऑटो एक्सपो 2025 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपना Access Electric स्कूटर को पेश कर दिया गया है। इसका डिजाइन बेहद स्टाइलिश और स्मार्ट है। सुजुकी ने इसे पेट्रोल-पावर्ड एक्सेस 125 से थोड़ा अलग रखा गया है। इस स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS iQube, Ather, Bajaj Chetak और Ola इलेक्ट्रिक से होगा। इसी के साथ कंपनी ने सुजुकी एक्सेस का फेसलिफ्ट मॉडल भी बाजार में उतारा है। आइये जानते हैं क्या कुछ और नया इनमें देखने को मिलेगा।
फीचर्स
सुजुकी ई-एक्सेस स्कूटर को तीन डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ लेकर आया गया है, जो मेटालिक मैट ब्लैक नंबर 2/मेटालिक मैट बोर्डो रेड, पर्ल ग्रेस व्हाइट/मेटालिक मैट फाइब्रोइन ग्रे और पर्ल जेड ग्रीन/मेटालिक मैट फाइब्रोइन ग्रे है। इसका डिजाइन स्मार्ट है जो यूथ को पसंद आएगा। स्कूटर की सीट आरामदायक है। फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है जिसमें, ओडोमीटर, रेंज, बैटरी, ट्रिपमीटर और अन्य बेसिक फीचर्स मिलते है जो राइड को ईजी बनाने में मदद करते हैं।
कनेक्टिविटी फीचर्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ट्रैफ़िक अपडेट शामिल किया गया है। ई-एक्सेस तीन राइड मोड इको, राइड ए और राइड बी दिया गया है। इसमें फ़ॉब भी है, जिससे स्कूटर को दूर से ही लॉक/अनलॉक कर सकते हैं। खराब रास्तो के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ़ोर्क और मोनोशॉक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसकी सीट की ऊँचाई 765mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm और कर्ब वेट 122kg है।
इसमें 4.1kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी है जो यह 15Nm का पीक टॉर्क देता है। इसे 3.07kWh बैटरी पैक के साथ भी लाया गया है, जो फुल चार्ज होने के बाद 95km तक का रेंज देगी। इसकी टॉप स्पीड 71kmph है। इसे पोर्टेबल चार्जर का इस्तेमाल करके ई-एक्सेस को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 6 घंटे और 42 मिनट चार्ज करने में लगते हैं। इसे फास्ट चार्जर की मदद से मात्र 2 घंटे 12 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
कीमत और लॉन्च की तारीख
सुजुकी ई-एक्सेस को 2025 में लॉन्च के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। देखना होगा ग्राहकों को यह स्कूटर कितना पसंद आता है।
यह भी पढ़ें: 500 किलोमीटर की रेंज, 7 एयरबैग्स, Maruti ने पेश की नई E Vitara
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
6 mins agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
23 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines