राइडर्स से लिए दिवाली तोहफा: लॉन्च हुआ स्मार्ट हेलमेट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 48 घंटे टॉक टाइम, जानें कीमत

Steelbird ने दिवाली पर नया स्मार्ट हेलमेट SBH-32 Aeronautics लॉन्च किया है. इसमें ब्लूटूथ 5.2, 48 घंटे टॉक टाइम, DOT & ISI सर्टिफिकेशन और एयरोडायनामिक डिजाइन है. यह हेलमेट आराम, सुरक्षा और कनेक्टिविटी का परफेक्ट मिक्स है.

Steelbird का नया स्मार्ट हेलमेट

Steelbird का नया स्मार्ट हेलमेट.

विज्ञापन

Steelbird Smart Helmet: इस दिवाली, Steelbird Hi-Tech India ने अपने नए स्मार्ट हेलमेट SBH-32 Aeronautics को लॉन्च किया है. यह हेलमेट टेक्निक और सेफ्टी का बेहतरीन मिश्रण है और विशेष रूप से मॉर्डन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है. अब लंबी सवारी और ट्रैफिक जाम भी आसान और सेफ बन जाएंगे.

स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ 5.2

SBH-32 Aeronautics में ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है, जो 48 घंटे की टॉक टाइम और 110 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है. इसके जरिए राइडर कॉल, नेविगेशन और म्यूजिक का मजा ले सकते हैं, बिना सेफ्टी से समझौता किए.

विज्ञापन

डुअल सर्टिफिकेशन: DOT और ISI

यह हेलमेट DOT (FMVSS No. 218) और BIS (IS 4151:2015) दोनों स्टैंडर्ड से प्रमाणित है. इसका मतलब है कि यह न केवल भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवर पर भी राइडर्स को भरोसेमंद सुरक्षा देता है.

बेहतरीन सेफ्टी और एयरोडायनामिक डिजाइन

SBH-32 का शेल PC-ABS ब्लेंड से बनाया गया है, जो इम्पैक्ट से सुरक्षा करता है. हेलमेट में एयर वेंट्स, विंड डिफ्लेक्टर, वॉर्टेक्स जेनरेटर और रियर स्पॉइलर दिए गए हैं, जो तेज़ राइड में हवा का ड्रैग कम करते हैं और स्थिरता बढ़ाते हैं.

पिनलॉक-रेडी विजर और नाइट सेफ्टी

हेलमेट का पॉलीकार्बोनेट विज़र पिनलॉक-रेडी, एंटी-स्क्रैच और UV प्रोटेक्टेड है. रात में राइड करते समय पीछे की तरफ रिफ्लेक्टिव एलिमेंट्स राइडर की दृश्यता बढ़ाते हैं, जिससे सुरक्षा और भी सुनिश्चित होती है.

विज्ञापन

आरामदायक इंटीरियर और फिट

SBH-32 के अंदर की पैडिंग रिमूवेबल और वॉशेबल है, जो स्वेट-एब्जॉर्प्शन और सांस लेने की सुविधा देती है. हाई डेंसिटी चीक पैड और डबल D-रिंग फास्टनर हेलमेट को आरामदायक और सेफ बनाते हैं.

साइज और कीमत

यह हेलमेट 580 mm, 600 mm और 620 mm साइज में उपलब्ध है. इसकी कीमत 4399 है, जो प्रीमियम सेफ्टी और मॉर्डन तकनीक को किफायती बनाता है. SBH-32 Aeronautics हेलमेट सभी भारतीय राइडर्स के लिए भरोसेमंद और बेहतरीन ऑप्शन है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ