गर्मी का मौसम है और टू-व्हीलर पर चलना काफी परेशानी भरा हो जाता है। एक फुल फेस हेलमेट में सेफ्टी तो मिलती है लेकिन गर्मी के मौसम एक हाफ फेस हेलमेट बहुत उपयोगी साबित होता है। लेकिन हेलमेट ISI मार्के और ओरिजिनल होना चाहिए। गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्टीलबर्ड अब लेकर आये हैं नया SBH-23 AVA ग्लॉसी हाफ-फेस हेलमेट। आपकी सिर को पूरी सेफ्टी देने के साथ यह कूल भी रखता है। फ्रेश एयर के लिए इसमें 6 एयरवेंट लगे हैं। इस हेलमेट में और क्या खास और नया है ? आइये जानते हैं…
सेफ्टी के साथ फेस और सिर रहेगा ठंडा
डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यह हेलमेट काफी बेहतर नजर आता है। इस हेलमेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि गर्मी में सिर और फेस को हवा मिल सके और राइडर को गर्मी का अहसास ना हो। वेंटिलेशन के लिए इसमें 6 एयर वेंट दिए हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतर कम्फर्ट मिलेगा और लम्बे समय तक पहने से भी राइडर को कोई दिक्कत नहीं होगी। सिटी राइडर्स के लिए यह हेलमेट काफी अच्छा साबित हो सकता है।
यह इटालियन डिजाइन के साथ आता है और इसके इंटीरियर्स को भी आसानी से निकाला जा सकता है और क्लीन भी किया जा सकता है। वैसे भी हेलमेट को महीने में 2 बार जरूर धोना चाहिए। स्टीलबर्ड हेलमेट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए SBH-23 AVA हेलमेट को डिजाइन किया है। यह सेफ्टी के साथ आराम भी देता है। इसका इटालियन स्टाइल ग्राहकों को काफी पसंद आएगा।
यह हेलमेट हाई-इम्पैक्ट ABS शेल और मल्टी-लेयर हाई डेंसिटी EPS के साथ आता है, जो बेहतरीन इम्पैक्ट एब्जॉर्प्शन देता है। इसमें पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच वाइज़र और इनर ब्लैक सनशील्ड है, जो तेज धूप में भी स्पष्ट और चमक रहित विजन प्रदान करता है, जिससे आंखों पर दबाव कम होता है और सुरक्षा बढ़ती है।
कीमत और साइज़
स्टीलबर्ड SBH-23 AVA ग्लॉसी हाफ-फेस हेलमेट को दो साइज़ में उतारा गया है। इसमें M (580mm) और L (600mm) साइज में उपलब्ध है। इस हेलमेट की कीमत 1299 रुपये है। यह ऑफ लिए और ऑन लाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। यह हेलमेट समर-फ्रेंडली कलर्स में उपलब्ध है। यह BIS प्रमाणन (IS 4151:2015) के साथ है।
यह भी पढ़ें: Hyundai की इस 7 सीटर फैमिली कार में आया नया वेरीएंट, 6 एयरबैग से मिलेगी फुल सेफ्टी
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines