Steelbird ROX Helmet Sales: भारत में सस्ती और सुरक्षित हेलमेट की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच एक ऐसा हेलमेट चर्चा में है जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं. खास बात यह है कि इसकी कीमत 1,000 रुपये से भी कम है, फिर भी यह सेफ्टी और डिजाइन के मामले में किसी महंगे हेलमेट से कम नहीं माना जा रहा. यही वजह है कि यह हेलमेट आम राइडर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो गया है. हम बात कर रहे हैं Steelbird Hi-Tech India Limited की ROX हेलमेट सीरीज की. जिसमें ये बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. इस सीरीज ने कुल मिलाकर 1 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
क्यों बना ROX हेलमेट लोगों की पसंद
ROX सीरीज को खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो रोजाना बाइक से सफर करते हैं. इसकी कीमत किफायती है, लेकिन इसमें सेफ्टी और डिजाइन का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है. यही वजह है कि युवा राइडर्स और डेली कम्यूटर्स के बीच यह काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है.
मजबूती और सेफ्टी फीचर्स
इस हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट ABS मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूत बनाता है. साथ ही इसमें मल्टी-डेंसिटी EPS दिया गया है, जो हादसे के समय बेहतर सुरक्षा देता है. इसके अलावा वेंटिलेशन सिस्टम भी अच्छा है, जिससे लंबे सफर में भी आराम बना रहता है.
हल्का और स्टाइलिश डिजाइन
ROX हेलमेट का वजन हल्का रखा गया है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आसान रहता है. इसके साथ ही इसमें मॉडर्न ग्राफिक्स और अच्छा फिट मिलता है, जो इसे स्टाइल और कम्फर्ट दोनों के मामले में बेहतर बनाता है.
कीमत ने बनाया खास
इस हेलमेट की शुरुआती कीमत करीब 969 रुपये है, जो इसे आम लोगों के लिए काफी सुलभ बनाती है. कम कीमत में ISI सर्टिफाइड हेलमेट मिलना ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिससे ज्यादा लोग सुरक्षित राइडिंग की ओर बढ़ रहे हैं.
ROX सीरीज में क्विक-रिलीज बकल, स्क्रैच-रेसिस्टेंट वाइजर और ISI सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने इसमें सुरक्षा के साथ-साथ सुविधा और स्टाइल का भी पूरा ध्यान रखा है, ताकि हर राइडर को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके.
ये भी पढ़ें- हेलमेट कितने साल चलता है, इसे कब बदलना सही? देर होने से पहले जान लें काम की बात
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
4 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
6 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines