Steelbird Numerology Series Helmet: अगर आप बाइक चलाते समय हेलमेट को सिर्फ सेफ्टी गियर नहीं बल्कि अपनी पर्सनैलिटी का हिस्सा मानते हैं. इतना ही नहीं अगर आपर न्यूमरोलॉजी में भरोसा रखते हैं तो अब आपके लिए इस तरह का ऑप्शन आ गया है. अब आप अपना लकी नंबर भी हेलमेट पर पहनकर सड़क पर निकल सकते हैं. पॉपुलर हेलमेट कंपनी स्टीलबर्ड ने एक अनोखी न्यूमरोलॉजी सीरीज पेश की, जिसमें राइडर्स अपने पसंदीदा या लकी नंबर के साथ हेलमेट चुन सकते हैं. खास बात यह है कि यह हेलमेट सिर्फ स्टाइल ही नहीं बल्कि सेफ्टी के मामले में भी पूरी तरह भरोसेमंद है. इसकी शुरुआती कीमत 2,249 रुपये रखी गई है और यह तीन अलग-अलग साइज में उपलब्ध है.
लकी नंबर के साथ खास पहचान
स्टीलबर्ड की नई Numerology Series में राइडर्स को 01 से लेकर 09 तक के बोल्ड नंबर ग्राफिक्स वाले हेलमेट चुनने का विकल्प मिलता है. यानी अब आप अपने जन्मदिन, लकी नंबर या किसी खास नंबर को हेलमेट पर लेकर राइड कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इस डिजाइन के जरिए राइडर्स और उनके सेफ्टी गियर के बीच एक अलग तरह का पर्सनल कनेक्शन बनाने की कोशिश की गई है.
फ्लिप-अप डिजाइन से मिलती है ज्यादा सुविधा
यह हेलमेट आधुनिक राइडिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें फ्लिप-अप मैकेनिज्म दिया गया है, जिसकी मदद से राइडर जरूरत के हिसाब से इसे फुल-फेस से ओपन-फेस मोड में बदल सकता है. शहर में रोजाना आने-जाने से लेकर हाईवे राइड तक, दोनों ही परिस्थितियों में यह डिजाइन काफी उपयोगी माना जाता है.
ड्यूल वाइजर सिस्टम और बेहतर विजिबिलिटी
हेलमेट में ड्यूल-वाइजर सिस्टम दिया गया है. इसमें एक इनर स्मोक सनशील्ड है, जो तेज धूप और ग्लेयर से बचाव करता है. इसके साथ ही बाहर की तरफ मजबूत एंटी-स्क्रैच वाइजर दिया गया है, जिससे अलग-अलग मौसम और लाइट कंडीशन में भी साफ विजिबिलिटी बनी रहती है.
मजबूत बॉडी और एयरोडायनामिक डिजाइन
इस हेलमेट को हाई-इम्पैक्ट थर्मोप्लास्टिक शेल से बनाया गया है, जिससे टक्कर के समय बेहतर सुरक्षा मिलती है. साथ ही इसका एयरोडायनामिक शेल डिजाइन तेज रफ्तार में भी हेलमेट को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है.
लंबी राइड के लिए आरामदायक फीचर्स
हेलमेट में बेहतर वेंटिलेशन सिस्टम दिया गया है, जो अंदर हवा का अच्छा फ्लो बनाए रखता है. इसके अलावा अंदर की पैडिंग सांस लेने योग्य (breathable) मटेरियल से बनी है, जिससे लंबी राइड के दौरान भी आराम मिलता है. हेलमेट की इनर लाइनिंग को आसानी से निकाला और धोया भी जा सकता है, जिससे सफाई बनाए रखना आसान हो जाता है.
कीमत, साइज और सर्टिफिकेशन
स्टीलबर्ड की Numerology Series हेलमेट ISI सर्टिफाइड (IS 4151:2015) है और इसका वजन लगभग 1350 ± 50 ग्राम है. यह हेलमेट स्मॉल, मीडियम और लार्ज तीन साइज में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 2,249 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी के देशभर के डीलर नेटवर्क के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खरीदा जा सकेगा.
ये भी पढ़ें- EMI पर Tata Safari लेनी है? जानिए हर महीने कितनी होगी किस्त और कितनी चाहिए सैलरी
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
19 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines