हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Steel Rim या Alloy Wheels? कार में बदलाव से पहले जान लें कौन है बेहतर, माइलेज से लेकर ब्रेकिंग तक पड़ेगा असर

क्या अलॉय व्हील्स सिर्फ कार लुक बढ़ाते हैं या सच में माइलेज और ड्राइविंग पर भी असर डालते हैं? अगर आप भी अपने स्टील रिम व्हील्स बदलवाने का सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इनके बड़े फायदे और जरूरी बातें.

विज्ञापन
Steel Rim या Alloy Wheels क्या बेहतर? (Photo-AI)

Alloy Wheels Benefits: भारत में हर दिन कई कारें बिकती हैं और इसमें कई मॉडल अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ आते हैं. इन गाड़ियों के कुछ वेरिएंट्स में कंपनी स्टील रिम देती जबकि प्रीमियम वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स मिलते हैं. ऐसे में स्टील रिम वाला वेरिएंट खरीकर कुछ लोग उसे मॉडिफाई कराने की सोच रखने वाले लोग सबसे पहले अलॉय व्हील्स लगवाने पर विचार करते हैं. इसकी वजह सिर्फ कार का बेहतर लुक नहीं है. अलॉय व्हील्स ड्राइविंग, हैंडलिंग, ब्रेकिंग और यहां तक कि माइलेज पर भी असर डाल सकते हैं. जानते हैं कैसे?

Steel Rim और Alloy Wheels में क्या अंतर है?

कंपनियां एक ही कार के कई वेरिएंट्स लॉन्च करती हैं. बेस वेरिएंट का प्राइज कम रखने के लिए आमतौर पर उसमें स्टील रिम दिए जात हैं, जबकि टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसका डिजाइन प्रीमियम और वजन भी स्टील रिम की तुलना में कम होता है, यही वजह है कि लोग अपनी कार में अलॉय व्हील्स पसंद करते हैं.

अलॉय व्हील्स के फायदे

हल्के वजन से मिल सकता है बेहतर माइलेज

अलॉय व्हील्स स्टील रिम के मुकाबले हल्ते होते हैं. कम वजह होने से इंजर पर दबाव ज्यादा नहीं पड़ता और कार चलाने में कम ताकत लगती है. इसका फायदा बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस के रुप में मिल सकता है. 

विज्ञापन

ड्राइविंग और हैंडलिंग होती है बेहतर

हल्के पहियों की वजह से कार ज्याद बैलेंस में होती है. स्टीयरिंग का रिस्पॉन्स बेहतर होता है और मोड़ लेते समय भी कार पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है. खासकर हाईवे पर लंबी ड्राइव या तेज स्पीड में इसका अंतर साफ पता चलता है.

ये भी पढ़ें-E20 Petrol पर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या आपकी पुरानी कार में बदलने पड़ेंगे पार्ट्स? जानिए पूरी सच्चाई

विज्ञापन

ब्रेकिंग सिस्टम को भी मिलता है फायदा

अलॉय व्हील्स का डिजाइन स्टील रिम की तुलना में खुला होता है. इससे हवा आसानी से पास होती है और ब्रेक तक पहुंचती है, जिससे ब्रेक जल्दी ठंजे होते हैं. इससे ब्रेक की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है और लॉन्ग ड्राइव में ब्रेक सिस्टम पर प्रेशर कम पड़ता है.

जंग लगने की संभावना रहती है कम

स्टील रिम पर समय के साथ नमी, पानी और धूल की वजह से जंग लग सकती है. वहीं अलॉय व्हील्स में ये समस्या काफी कम देखने को मिलती है. इसी कारण ये लंबे समय तक अच्छे दिखते हैं और इन्हें कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है.

विज्ञापन

कार का लुक बनता है ज्यादा प्रीमियम

अलॉय व्हील्स का सबसे बड़ा फायदा उनका स्टाइलिश डिजाइन है. बाजार में कई तरह के डिजाइन और फिनिश वाले अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं. इनके कारण कार पहले से ज्याद प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आती है.

क्या अलॉय व्हील्स लगवाना सही रहेगा?

अगर आप अपनी कार की स्टाइल, हैंडलिंग, ब्रेकिंग और हल्के वजन का फायदा चाहते हैं, तो अलॉय व्हील्स अच्छआ ऑप्शन हो सकते हैं. हालांकि इन्हें लगवाने से पहले हमेशा सही साइज और स्पेसिपिकेशन चुनें, जिसकी सलाह वाहन निर्माता से लें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- SUV खरीदने का सोच रहे हैं? दिवाली तक रुकिए! इन दो धांसू गाड़ियों की होने वाली है एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola