Car Care in winter: स्पार्क प्लग से लेकर कूलेंट की करें जांच, ठंड में ब्रेक डाउन नहीं होगी कार

Winter Car Care: गाड़ी की सर्विस हर मौसम में जरूरी है। एक भी सर्विस छूटी तो समझों गाड़ी दिक्कत करने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे Easy Tips बता रहे हैं जिनकी मदद से आपकी गाड़ी ठंड खराब होने से बच सकती है।

Winter

Car Care in Winter: ठंड में अक्सर कार जल्दी ब्रेक डाउन हो जाती है और जिसकी वजह से ड्राइवर के साथ गाड़ी में बैठे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ब्रेक डाउन के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे बड़ा कारण सिर्फ एक ही है वो है समय पर गाड़ी की सर्विस ना करवाना। कार एक्सपर्ट मानते हैं कि गाड़ी की सर्विस हर मौसम में जरूरी है। एक भी सर्विस छूटी तो समझों गाड़ी दिक्कत करने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे Easy Tips बता रहे हैं जिनकी मदद से आपकी गाड़ी ठंड खराब होने से बच सकती है।

विज्ञापन

सबसे पहले बैटरी चेक करें

विज्ञापन

ठंड में कार की बैटरी जरूर चेक करें, क्योंकि सबसे ज्यादा दिक्कत खराब और पुरानी हो चुकी बैटरी की ही वजह से आती है। ठंड शुरू होते ही आपको अपनी कार की बैटरी जरूर चेक करवा लेनी चाहिए। अगर बैटरी 3 साल से ज्यादा पुरानी है तो उसे बदल लें।

सर्विस है जरूरी

विज्ञापन

वैसे तो गाड़ी की सर्विस तय समय पर होनी ही चाहिए, लेकिन सर्दी में अगर आप अपनी गाड़ी का एक्स्ट्रा ध्यान रखते हैं तो आपको गाड़ी ब्रेक डाउन नही होगी। अगर आप अपनी गाड़ी के इस मौसम में कहीं बाहर जा रहे हैं तो एक बार सर्विस सेंटर अपनी कार को लेकर जरूर जाएं लेकिन

स्पार्क प्लग चेक करें

कार में लगे स्पार्क प्लग को चेक करें। अगर यह खराब हो गया है तो तुरंत बदल लें, वरना बाद में गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी। ठंड में स्पार्क प्लग के साथ लाइटिंग और वायरिंग को चेक करवा लें। इस बात पर भी ध्यान दें कि स्पार्क प्लग किसी अच्छी कंपनी का ही इस्तेमाल करना।

विज्ञापन

कूलेंट की मात्रा जांच लें

कार में कूलेंट की बराबर मात्र में है या नहीं इस बात की भी पूरी जांच करें। कूलेंट कम या खत्म होने की वजह से इंजन हीट होता है। तापमान बढ़ने से इंजन डाउन होकर बंद पड़ सकता है। इसलिए मौसम कोई भी गाड़ी में कूलेंट सही होना जरूरती है।

विज्ञापन

बदल दें पुराने टायर्स

गाड़ी में लगे टायर्स अगर घिस गये हैं तो जितना जल्दी हो सके उन्हें बदल लें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो ड्राइविंग के दौरान गाड़ी के फिसलने का डर ज्यादा रहता है। सर्दियों में सड़क पर होने वाली नमी से खराब टायर्स की ग्रिप कमजोर पड़ने लगती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ