पॉपुलर यूट्यूबर और व्लॉगर सौरव जोशी एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. लेकिन इस बार किसी कार माइलेज बयान वजह से नहीं बल्कि एक लग्जरी बाइक की वजह से चर्चा में है. हाल ही में सौरव जोशी अपने यूट्यूब व्लॉग में एक लग्जरी बाइक दिखाते हुए नजर आए. जिसकी कीमत 72 लाख रुपये है. ये वीडियो सामने आते ही इस बाइक की तेजी से चर्चा शुरू हो गई. इस वीडियो में सौरव और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट दोनों दिखाई दे रहे हैं और जहां सौरव कहते हुए नजर आ कि वह अपने फॉर्महाउस के लिए एक नई ATV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में ये क्लीयर नहीं है कि उन्होंने ये 72 लाख की लग्जरी सुपर बाइक खरीदी है या नहीं.
कौन-सी है 72 लाख की ये बाइक?
सौरव जोशी के व्लॉग में दिख रही ये बाइक Indian Roadmaster Elite है. यह एक प्रीमियम और लग्जरी टूरिंग बाइक है. ये एक लिमिडेट एडिशन बाइक है. कंपनी ने सिर्फ इसकी 350 यूनिट ही बनाई हैं. यही वजह है कि ये बाइक सिर्फ महंगी नहीं बल्कि काफी यूनिक और दुर्लभ भी है. कीमत की बात करें को भारत में इसकी एक्स शोरूम प्राइज 72 लाख रुपये है. जो इसे देश की सबसे महंगी बाइक्स में से एक है.
लग्जरी फीचर्स से लैस है बाइक
Roadmaster Elite मतलब लग्जरी. इस बाइक में आराम का खास ध्यान रखा गया है. इसमें प्रीमियम लेदर की हीटेड और कूल्ड सीट्स दी गई हैं. साथ ही इंटीग्रेडेड आर्मरेस्ट और बड़ा बैकरेस्ट भी मिलता है. लंबी दूसरी के सफर के दौरान ये राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को ज्यादा आराम देने के लिए बनाए गए हैं.
मिलती है 7 इंच की टचस्क्रीन और 12 स्पीकर
बाइक में 7 इंच का टचसक्रीन TFT डिस्प्ले मिलता है. साथ ही इसमें ब्लूटुथ कनेक्टिविटी, Apple CarPlay और turn-by-turn navigation जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इतना ही नहीं म्यूजिक लवर्स के लिए इस बाइक में फ्रेंट फेयरिंग के अंदर 12 स्पीकर वाला पावरफउल साउंड सिस्टम भी मिलता है.
मिलता है 1890cc का इंजन
Indian Roadmaster Elite बाइक में 1890cc का V-Twin Thunderstroke मिलता है. ये इंजन 120 bhp की पावर और 179Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिश दिया गया है. हाईवे पर लंबी दूरी की क्रूजिंग के दौरान इसका इंजन और स्मूथ गियरशिफ्टिंग खास अनुभव देता है.
रेड-ब्लैक रंग में दिखी बाइक
डिजाइन की बात करें तो Roadmaster Elite काफी क्लासिक और प्रीमियम है. इसके फ्रंट बॉक्सी लुक की वजह से ये हर किसी का ध्यान खींचती है. इसमें वीडियो में इसके रेड-ब्लैक शेड के साथ हाथ से पेंट की गई गोल्डन स्ट्राइप्स दिखाई दे रही है. इसकी ये डिटेलिंग बाइक को अलग पहचान देती है. हालांकि सौरव जोशी ने इसे खरीदा है या नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा कौन-से स्कूटर बिकते हैं? Activa से लेकर Jupiter तक देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
11 hrs agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
12 hrs agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
14 hrs agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
15 hrs agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
1 day agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
2 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source 1- Indian Motorcycle
Source 1- Sourav Joshi Vlogs
First published on:
Know More: Editorial Guidelines