EV Scooter: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में ई बाइक्स और स्कूटर की डिमांड बढ़ी है। इसी कड़ी में टू व्हीलर निर्माता कंपनी Crayon ने अपना नया ई स्कूटर Snow+ लॉन्च किया है। इस ई स्कूटर की टॉप स्पीड 25kmph है। इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती और न ही इसका रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है।
लो-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है Snow+
Snow+ ई स्कूटर एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। इसलिए यह घर में हर उम्र के लोगों के लिए बेस्ट हे। यह 64000 रुपए में बाजार में उपलब्ध है। बाजार में इसके चार कलर ऑप्शन Fiery Red, Sunshine Yellow, Classic Gray और Super White मिलते हैं।
डिजिटल स्पीडोमीटर और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
Snow+ ई स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर, सेंट्रल लॉकिंग, मोबाइल के लिए यूएसबी चार्जिंग, सेंट्रल लॉकिंग, एंटी-थेफ्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट लुक और शानदार डिजाइन के साथ आता है। पेंट और हैंडल बार पर सिलेशन का खास ध्यान रखा गया है। जिससे की इन्हें इस्तेमाल करने में किसी को परेशानी न हो।
155 MM का ग्राउंड क्लीयरेंस में मोड़ने में होगी आसानी
Snow+ को लाइटर मोबिलिटी जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 250 W की मोटर दी गई है। इसमें ट्यूबलेस टायर और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। डिस्क ब्रेक से चालक को इसे कंट्रोल करने में आसानी होती है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 155 MM है। जिससे इसे कम जगह में मोड़ने में आसानी होगी।
और पढ़िए – Hyundai की बड़ी शुरुआत, लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर के प्रारंभिक विकास मोड का निर्माण शुरू
यह है नियम
भारत में 16 से 18 वर्ष के उम्र के लोग गियरलेस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों को चला सकते हैं। नियम है कि इनकी अधिकतम स्पीड 25 KMPH तक होनी चाहिए। ऐसे स्कूटर में 250 W तक की पावर मोटर लगाई जा सकती है। भारत में 18 वर्ष के पूरे हो चुके लोगों का लाइसेंस बनता है। जिसके बाद वह गियरवाले टू व्हीलर चला सकते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 hr agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines