लगातार लंबे सफर पर थकान के बाद गाड़ी चलाने वाला कुछ देर आराम करना चाहता है. ऐसे में अक्सर मन में सवाल आता है कि क्या सड़क किनारे कार को रोककर उसमें सो सकते हैं, क्या ये लीगल है? तो बता दें ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है. खासकर हाईवे, नो-पार्किंग जोन या ऐसी जगहों पर जहां वाहन खड़ा करने से दूसरे लोगों को परेशानी या खतरा हो सकता है. यहां सिर्फ चालान का ही बात नहीं है, बल्कि रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता है. इसलिए कार में आराम करने से पहले यह जानना जरूरी है कि गाड़ी कहां रोकना सुरक्षित है और किन जगहों पर पार्किंग से बचना चाहिए.
सड़क किनारे कार खड़ी करना पड़ सकता है भारी
बिना नियम जाने सड़क किनारे कार खड़ी करके सोना या गलत जगह पार्किंग करना जेब पर भारी पड़ सकता है. ट्रैफिक पुलिस और हाईवे अथॉरिटी यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गलत पार्किंग पर कार्रवाई कर सकती हैं. अगर आपकी कार ऐसी जगह खड़ी है जहां उससे ट्रैफिक में रुकावट या खतरा पैदा हो रहा है, तो चालान के साथ वाहन को टो भी किया जा सकता है.
क्या हैं इसके नियम?
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 के तहत सार्वजनिक जगह पर ऐसा वाहन खड़ा करना मना है, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को असुविधा या खतरा हो. अगर कोई व्यक्ति नो-पार्किंग जोन, एक्सप्रेसवे के शोल्डर या फुटपाथ के आसपास कार खड़ी करके सोता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.
कितना कट सकता है चालान?
ऐसी कंडीशन में वाहन चालक पर 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक का ट्रैफिक चालान लगाया जा सकता है. अगर ट्रैफिक पुलिस वाहन को टो करके ले जाती है तो इसके लिए 300 से 800 रुपये तक का एक्स्ट्रा टोइंग शुल्क भी देना पड़ सकता है.
सड़क किनारें कार में सोने का खतरा सिर्फ चालान तक सीमित नहीं है. हाईवे पर तेज सपीड से वाहन चलते हैं और ऐसे में सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर लगने का खतरा बना रहता है. रात के समय ये जोखिम बढ़ सकता है.
AC चलाकर सोना भी हो सकता है खतरनाक
गर्मी या सर्दी के मौसम में कुछ लोग कार के शीशे पूरी तरह बंद करके AC चलाते हुए सो जाते हैं. बंद कार में लंबे समय तक एसी चलान की स्थिति में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी खतरनाक गैस केबिन में जमा हो सकती है. इससे कम समय में ही गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. इसलिए बंद कार में AC चलाकर सोने से बचना चाहिए.
इमरजेंसी में सड़क किनारे रुकना पड़े तो
अगर किसी आपत स्थिति में सड़क किनारे रुकना ही पड़े तो कार को मुख्य सड़क से जितना संभव हो उतना दूर सुरक्षित जह पर लगाएं. पार्किंग लाइट चालू रखें ताकि दूसरे वाहन आपकी कार को दूर से देख सकें. ऐसी स्थिति में कार को ट्रैफिक की सीधी लाइन में खड़ा करने से बचना चाहिए.
इन जगहों पर बिल्कुल न करें पार्किंग
रात में कार चलाते समय फुटपाथ, पुल के ऊपर, अंधे मोड़ या चौराहे के ठीक पास वाहन खड़ा करने से बचें. इसके अलावा किसी निजी संपत्ति या किसी के गेट के ठीक सामने कार पार्क करना भी परेशानी खड़ी कर सकता है. ऐसी जगहों पर वाहन खड़ा करने से दूसरों के आने-जाने में दिक्कत हो सकती है और कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
सही पार्किंग से बचेंगी परेशानी
लंबे सफर में थकान होने पर आराम करना जरूरी है, लेकिन इसके लिए सही जगह चुनना भी उतना ही जरूरी है. सुरक्षित पार्किंग वाली जगह पर रुकने से चालान और टोइंग के खर्च से बचा जा सकता है. साथ ही तेज रफ्तार ट्रैफिक से होने वाले हादसे का खतरा भी कम रहता है.
अगर लंबे सफर के दौरान आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस हो तो आराम जरूरी हो जाता है. ऐसे में सड़क किनारे रुकने की जगह कोई सुरक्षित जगह तलाशें. हाईवे पर बने वेसाइड एमेनिटीज, पेट्रोल पंप परिसर, टोल प्लाजा के पास की पार्किंग या किसी अच्छे होटल और ढाबे की पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या किसी भी कार पर रूफ कैरियर लगाया जा सकता है? जानें क्या हैं नियम और कब कट सकता है चालान
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines