Skoda Octavia RS: भारत में 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च, टीजर में दिखा स्पोर्टी लुक, ये हो सकती है कीमत

Skoda Octavia RS भारत में 17 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगी. इसमें शानदार इंजन, स्पोर्टी डिजाइन के साथ 13-इंच टचस्क्रीन जैसी सुविधाएं मिलेंगी. जानते हैं क्या हो सकती है भारत में इसकी कीमत.

Skoda Octavia RS

भारत में लॉन्च होगी Skoda Octavia RS. (News 24 GFX)

विज्ञापन

Skoda India ने पुष्टि की है कि Octavia RS भारत में 17 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगी. वहीं, इसके प्री-बुकिंग की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. डिलीवरी का काम नवंबर से शुरू होने की संभावना है. कंपनी ने कार के टिजर भी जारी कर दिए हैं, ताकि ग्राहकों में उत्सुकता और बढ़ाई जा सके.

इंजन और परफॉर्मेंस

2025 Skoda Octavia RS में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन 216 hp पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करता है. पावर को 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन के जरिए फ्रंट व्हील्स तक पहुंचाया जाता है. इस इंजन की मदद से कार 0 से 100 kmph सिर्फ 6.4 सेकंड में पहुंच सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph हो सकती है. RS वर्जन में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कार 15 mm नीची है, जिससे इसका स्पोर्टी लुक और बेहतर हैंडलिंग मिलती है.

Advertisment

एक्सटीरियर डिजाइन

अनुमान के मुताबिक कार का स्पोर्टी लुक LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स और DRLs से और भी उभरता है. इसके अलावा इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स और एग्रेसिव लाइनें दी गई हैं. कंपनी ने RS मॉडल के लिए अलग एग्जॉस्ट सिस्टम भी फिट किया है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है.

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर में Octavia RS को स्पोर्ट्स सीट्स, 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई एडिशनल फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा. ये फीचर्स कार को लग्जरी और स्पोर्टी दोनों  एक्सपीरियंस देगा. 

कीमत और अवेलेबल

लॉन्च के समय Octavia RS की कीमत लगभग 50 लाख रुपये अनुमानित है. यदि कीमत इसी रेंज में रही, तो यह Volkswagen Golf GTI का सीधा मुकाबला करेगी. हालांकि, भारत में इस कार की उपलब्धता सीमित होगी और केवल 100 यूनिट्स ही पेश किए जाएंगे.

विज्ञापन

Skoda Octavia RS उन कार लवर्स के लिए शानदार ऑप्शन होगा जो स्पोर्टी लुक, दमदार परफॉर्मेंस और लिमिटेड एडिशन चाह रहे हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ