Skoda Octavia RS: लॉन्च होने से पहले ही सोल्ड आउट हुई, भारत में बेची जाएंगी सिर्फ इतनी गाड़ियां

2025 Skoda Octavia RS की लॉन्चिंग से पहले ही सभी 100 यूनिट्स बिक चुकी हैं, इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन, 250 kmph की टॉप स्पीड, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं.

Skoda Octavia RS

Skoda Octavia RS

Skoda Octavia RS को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है, लेकिन मजेदार बात तो यह 6 अक्टूबर से प्री-बुकिंग शुरू होने के बाद ही इस गाड़ी की सारी यूनिट्स बिक चुकीं. Octavia RS की भारत में सिर्फ 100 यनिट्स ही बेची जानी थी और यह कम्प्लीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर भारत में आएगी और 6 नवंबर से इसकी डिलीवरी शुरु हो जाएगी.

विज्ञापन

एक्सटीरियर डिजाइन

2025 Skoda Octavia RS दिखने में काफी स्पोर्टी नजर आएगी और स्कोडा की स्टाइलिंग काफी पारंपरिक लगेगी जैसे इसमें बटरफ्लाई ग्रिल, डुअल-पॉड मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, वी-शेप्ड LED DRLs और स्लीक रैपअराउंड LED टेल लाइट्स दी जाएंगी. इसके साथ ही RS बैज भी देखने को मिलेगा और इसमें स्टाइलिश बंपर और एरोडायनामिक डिजाइन वाले 18-इंच एलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. Octavia RS को 5 रंग – माम्बा ग्रीन, वेल्वेट रेड, रेस ब्लू, मैजिक ब्लैक और कैंडी व्हाइट कलर में उतारा जाएगा.

विज्ञापन

स्पोर्टी और प्रीमियम इंटीरियर के लिए आपको ऑल-ब्लैक केबिन के साथ रेड स्टिचिंग एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. साथ ही इसमें फ्लैट-बॉटम, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ ‘SKODA’ लिखा हुआ, स्पोर्ट सीट्स और मेटालिक पेडल्स देखने को मिलेंगे. रियर सीट भी स्पेशियस होगी और 600 लीटर तक का बूट स्पेस आपको इसमें मिलेगा.

इंटीरियर फीचर्स

2025 Octavia RS में फीचर्स के तौर पर 13-इंच फ्री-स्टैंडिग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ट्रिपल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स के साथ मसाज फंक्शन, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर और 12 स्पीकर के साथ कैन्टॉन ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा. इसके अलावा Octavia RS में मल्टीपल एयरबैग्स, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS फीचर्स दिए जाएंगे.

विज्ञापन

पावर स्पेसिफिकेशन्स

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन से लैस होगा. यह इंजन 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. 0 से 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे 6.4 सेकंड्स का वक्त लगता है और टॉप स्पीड 250 kmph है.

कीमत और मुकाबला

भारत 2025 Skoda Octavia RS की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है और भारत में इसका मुकाबला Mercedes-Benz A-Class Limousine, BMW 2 Series Grand Coupe और Audi A4 से होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ