2024 Skoda Octavia may launch soon details in hindi: बाजार में सेडान कारों का अलग ही क्रेज है, यह 5 सीटर कार सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और कैमरे के साथ आती है। इसी सेगमेंट में स्कोडा अपनी नई कार लाने पर काम कर रही है। दरअसल, यह कंपनी की धाकड़ कार Octavia का नया वर्जन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी इस कार को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव लुक्स और न्यू जनरेशन कलर में पेश कर सकती है।
कार में अलॉय व्हील और 4 डैशिंग वेरिएंट
फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह कार दिसंबर 2024 तक पेश कर दी जाएगी। यह कार शुरुआती कीमत 35 लाख से लेकर 40 लाख के बीच ऑफर की जा सकती है। स्कोडा की यह कार चार वेरिएंट Essence, Selection, Sportline और RS में आएगी। कार में न्यू स्टाइल एलईडी हेडलैंप और डीआरएल मिलेंगे। यह स्टालिश कार 19 इंच के टायर साइज के साथ आएगी। कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर मिलेंगे।
माइल्ड हाइब्रिड कार में मिलेगी एडिशन पावर
Skoda Octavia facelift में मोबाइल कनेक्टिविटी और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह कार 1.5-लीटर के पेट्रोल और 2.0 लीटर के टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की जा सकती है। यह हाई स्पीड माइल्ड हाइब्रिड कार होगी। बता दें माइल्ड हाइब्रिड में इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी गई होती है। कार के स्टार्ट होने पर यह बैटरी चार्ज हो जाती है और कुछ किलोमीटर चलने के बाद कार ऑटोमैटिक रूप से ईवी पर शिफ्ट हो जाती है। इससे पेट्रोल की खपत कम होती है और कार की रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। बता दें माइल्ड हाइब्रिड कार में स्ट्रांग हाइब्रिड कार से कम क्षमता की बैटरी होती है।
ये भी पढ़ें: सॉलिड बिल्ड क्वालिटी, 20 Kmpl की माइलेज, Sedan में Skoda की इस गाड़ी का नहीं है कोई तोड़
2024 Skoda Octavia में मिलेंगे यह फीचर्स
- USB टाइप-C चार्जर और कीलेस एंट्री मिलेगी।
- 13 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन से मिलता है हाई क्लास लुक।
- डुअल-टोन ब्लैक-ब्राउन इंटीरियर थीम और रियर विंडो ब्लाइंड्स।
- एर्गोनोमिक सीटें से मिलती है आरामदायक राइड।
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से मिलती है सेफ्टी।
- हाई पिकअप के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
- अलॉय व्हील और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
- सीट बेल्ट रिमांडर और क्रूज कंट्रोल
- रियर सीट पर एसी वेंट और पावर विंडो
- पावर स्टीयरिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
Hyundai Tucson
2024 Skoda Octavia का बाजार में नए आने वाली Hyundai Tucson facelift से मुकाबला होगा। यह कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे 360 डिग्री कैमरा मिलेगा, छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। ADAS सड़क हादसों से बचाने में मददगार है। यह कार हाई स्पीड के लिए 2.0 लीटर के जबरदस्त इंजन पावर के साथ मिलेगी।
ये भी पढ़ें: कैसी होती है पैनोरमिक सनरूफ? क्या नई 5 डोर Mahindra Thar में मिलने वाला है यह फीचर?
Hyundai Tucson facelift में मिलेंगे यह फीचर्स
- डुअल टोन डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल लेआउट मिल सकता है।
- रियर पार्किंग सेंसर और बॉडी कलर बंपर मिलेंगे।
- शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये में मिलेगी।
- तीन-स्पोक ट्रेंडी लुक स्टीयरिंग व्हील और 12.3-इंच का डिस्प्ले।
- डैशिंग कंट्रोल पैनल और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसके लुक्स को बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें: Tata Curvv को टक्कर देने आ रही ये नई कार, 16 इंच के अलॉय और ऑटोमैटिक सिस्टम
ये भी पढ़ें: Volkswagen Tharu XR नई SUV, Creta और Nexon को देगी टक्कर, जानें डिटेल
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines