सॉलिड बिल्ड क्वालिटी, 20 kmpl की माइलेज, Sedan में Skoda की इस गाड़ी का नहीं है कोई तोड़ 

Skoda Slavia में रियर पार्किंग सेंसर और क्रूज कंट्रोल मिलता है, जिससे यह हाई कम्फर्ट राइड देती है। इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो इसके इंटीरियर के लुक्स को एन्हांस करता है। यह कार सिंगल पैन सनरूफ और हाई स्पीड के लिए 7 गियरबॉक्स के साथ आती है।

Skoda Slavia

Skoda Slavia

Skoda Slavia price, features details in hindi: सेडान सेगमेंट में 5 सीटर लग्जरी कार आती हैं, यह फैमिली गाड़ियां राइड में हाई कम्फर्ट और एडवांस फीचर्स के साथ ऑफर की जा रही हैं। इसी सेगमेंट में एक धांसू कार है Skoda Slavia. यह कार डैशिंग लुक्स और जबरदस्त इंटीरियर के साथ मिलती है। कार में डुअल टोन का भी ऑप्शन है, यह हाई क्लास लग्जरी सेडान कार है, आइए आपको इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Skoda Slavia Car Specifications
Price
Rs. 14.34 Lakh onwards
Mileage
18.73 to 20.32 kmpl
Engine
1498 cc & 999 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

विज्ञापन

Skoda Slavia में 179 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है

यह कार सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के साथ आती है, इसे Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कंपनी का दावा है कि कार सड़क पर कम रनिंट कॉस्ट देती है और इसमें 19.47 kmpl की हाई माइलेज आसानी से जनरेट हो जाती है। इस बिग साइज सेडान कार में 179 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे खराब रास्तों पर यह कार जमीन से टच नहीं होती। बता दें कार के प्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को ग्राउंड क्लीयरेंस कहते हैं। कार शुरुआती कीमत 14.34 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है।

Skoda Slavia know price features mileage full details

विज्ञापन

Skoda Slavia में मिलते हैं ये फीचर्स

  • कार में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, जिससे पहाड़ों और ढलान के रास्तों पर कार के चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है, जिससे कम्फर्टेबल राइड मिलती है।
  • हाई स्पीड के लिए 6 और 7 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • कार में सिंगल पैन सनरूफ आती है, जिससे ड्राइव एक्सपीरियंस बढ़ता है।
  • कार में रियर पार्किंग सेंसर और क्रूज कंट्रोल मिलता है
  • 10 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है और यह कार छह एयरबैग के साथ आती है।
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो चारों टायरों पर एडिशन कंट्रोल देता है।
  • कार में 1498 cc का पेट्रोल इंजन है जो हाई पिकअप के लिए 150 PS की पावर जनरेट करता है।

 

Skoda Slavia Monthly Sales
Month  Sales No.
Dec 2023 1,960
Jan 2024 1,242
Feb 1,028
Mar 1,358
Apr 1,253
May 1,538

 

विज्ञापन

इस हाई स्पीड कार से करती है कम्पीट, 500 लीटर से बड़ा बूट स्पेस 

यह कार अपने प्राइस कैप में Hyundai Verna से कम्पीट करती है। इस कार का बेस मॉडल 13.64 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। यह फैमिली कार है, जिसमें 528 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो हाई स्पीड के लिए सड़क पर 113 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार के फ्रंट को एरोडायनामिक शेप में बनाया गया है, जिससे यह हाई स्पीड निकालने में सपोर्ट करता है, इस शेप से हवा का फ्लो बना रहता है।

Skoda Slavia, Skoda cars, petrol cars, cars inder 11 lakhs

Skoda Slavia

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Hyundai Verna में मिलते हैं ये जबरदस्त फीचर्स

  • 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इंटीरियर को बनाता है हाई क्लास।
  • इसमें 7-स्पीड ट्रांसमिशन और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है।
  • कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।
  • 4 सिलेंडर इंजन देता है हाई पावर।

 

Hyundai Verna

Hyundai Verna

विज्ञापन

 

  • कार की लंबाई 4535 mm की है।
  • कंपनी का दावा है कि यह कार 19 Kmph की माइलेज देती है।
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम
  • वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और और चार वेरिएंट में अवेलेबल है।
  • हिल स्टार्ट असिस्ट से ढलान पर चलाना आसान है।
  • कार की लंबाई, 1765 mm की है, जिससे इसे लग्जरी लुक मिलता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ