Skoda Kylaq World Premiere: स्कोडा अपनी 4 मीटर से कम लम्बाई वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘kylaq’ को आज भारत में लॉन्च करने जा रही है। काफी लम्बे समय से कंपनी इस गाड़ी का इंतजार किया जा रहा था। आज (6 नवंबर 2024) को इसका वर्ल्ड प्रीमियम जियो सिनेमा पर दोपहर 12:30 एक लाइव इवेंट के जरिये होगा जहां इसे अनवील किया जाएगा। स्कोडा को पूरी उम्मीद है कि नई SUV भारत में हिट साबित होगी। नई Skoda Kylaq का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू से होगा। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा इस नई एसयूवी में…
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टाइल में होगी लॉन्च
नई Skoda Kylaq फिल्म सिंघम अगेन के डायरेक्टर रोहित शेट्टी मोशन पिक्चर के जरिये अनवील करेंगे। ये लॉन्च एक दम फ़िल्मी स्टाइल होगा। यह पहली बार होगा जब किसी कार के लॉन्च का वर्ल्ड प्रीमियर ओटीटी प्लैटफॉर्म पर होगा। मना जा रहा है कि नई Kylaq की कीमत 10 लाख से कम हो सकती है। लेकिन आज भी स्कोडा की सर्विस बेहद खरब मानी जाती है। भारत में अगर हिट होना है तो सर्विस पॉइंट पर फोकस करना होगा, जैसा मारुति सुजुकी करती है, भले की कंपनी की कारें (कुछ कारें)सेफ्टी के मामले में कमजोर हैं।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए नई Skoda Kylaq में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 115 bhp की पावर और और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस होगा। फिलहाल इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसे 10 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
फीचर्स और डिजाइन
नई Skoda Kylaq को MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह एक हल्का और बेहद मजबूत प्लेटफॉर्म है। नई Kylaq को स्टाइलिश लुक दिया जाएगा। इस गाड़ी के फ्रंट में स्कोडा की सिग्नेचर बोल्ड ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें स्प्लिट DRL के साथ LED हेडलाइट्स, नए बोनट, बम्पर और LED टेललाइट्स को भी शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं नई काइलाक में ब्लैक रूफ रेल और 17-इंच के अलॉय व्हील्स को भी शामिल किया जाएगा।
सेफ्टी के लिए इस SUV में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, डिस्क ब्रेक और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि नई SUV ग्राहकों को पसंद आएगी।
यह भी पढ़ें: नई Royal Enfield Classic 650 हुई लॉन्च, 648cc इंजन और 243kg है इसका वजन
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines