Skoda Kylaq: इस समय देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। और अब इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास कई अच्छे ऑप्शन आ गये हैं। अगर आप एक ऐसी एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें डिजाइन से लेकर दमदार इंजन और सेफ्टी भी पूरी मिले तो आप नई Skoda Kylaq के बारे में विचार कर सकते हैं। यह मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कैसी है ऑटोमैटिक वेरिएंट की परफॉरमेंस? और क्या यह वाकई एक वैल्यू फॉर मनी कार है ? आइये जानते हैं…
Skoda Kylaq: डिजाइन और इंटीरियर
भारत में मौजूदा जितनी भी 4 मीटर से कम लम्बाई वाली एसयूवी की तुलना में Skoda Kylaq का डिजाइन सबसे बेस्ट कहा जा सकता है। फ्रंट, साइड और रियर से यह एक परफेक्ट एसयूवी नजर आती है। इसमें सॉलिड बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है। आजकल जहां कंपनियां कनेक्टेड टेललाइट देंने में लगी हैं वहीं इसमें नॉर्मल टेल लैंप दिए हैं जिनका डिजाइन काफी बेहतर नजर आता है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ओवरआल Kylaq अपने डिजाइन के दम पर ग्राहकों को आसानी से लुभा सकती है।
स्पेस की बात करें तो 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। इसकी सभी सीटें आरामदायक है। रियर सीट में अंडर थाई सपोर्ट कमाल का है, जिसकी वजह से लम्बी दूरी पर यह निराश होने का मौका नहीं देगी। कार का इंटीरियर अच्छा है लेकिन कुछ जगह पर कॉस्ट कटिंग देखने को मिलती है। नई Kylaq का केबिन प्रैक्टिकल है। कनेक्टिविटी से लेकर छोटे-छोटे स्टोरेज तक यहां देखने को मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफ़िक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट्स, हेडरेस्ट और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं। Kylaq का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है और यह जल्दी से बोर होने का मौका आपको नहीं देगा। भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में Kylaq ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें बच्चे और बड़े सुरक्षित रहेंगे।
Skoda Kylaq: इंजन और परफॉरमेंस
स्कोडा कायलाक को 1.0L का 3 सिलेंडर वाले टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 6 स्पीड ऑटोमैटिक और 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ARAI के अनुसार स्कोडा कायलाक का मैन्युअल ट्रांसमिशन वाला मॉडल 1 लीटर पेट्रोल में 19.05 किलोमीटर चलेगा जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला मॉडल एक लीटर पेट्रोल में 19.68 किलोमीटर चलेगा।
कायलाक ऑटोमेटिक ड्राइव करने का मौका मिला, इसका शुरुआती पिकअप आखिर तक बना रहता है कायलाक हैंडलिंग और राइड क्वालिटी इम्प्रेस करती है। यह एसयूवी कहीं से भी अंडर पावर नहीं लगती। हाई स्पीड में भी यह आपके पूरे कंट्रोल में रहती है ड्राइव के दौरान केबिन शोर ना के बराबर आता है। नई Kylaq सही मायनों में एक बेहतर कॉम्पैक्ट एसयूवी साबित होती ही जिसे आप बिना किसी संकोच के खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल बाइक्स पर भारी पड़ती है ये सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 175km की रेंज और कीमत 89,999 से शुरू
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
15 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
18 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
20 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines