Skoda Auto India ने 2025 में अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन बिक्री दर्ज करने के बाद भी रफ्तार कम नहीं की है. नई Kushaq को पेश करने के बाद अब कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Skoda Kylaq के वेरिएंट लाइन-अप को और मजबूत किया है. इसका मकसद साफ है- भारतीय ग्राहकों तक यूरोपियन टेक्नोलॉजी को ज्यादा विकल्प, ज्यादा वैल्यू और बेहतर कीमत पर पहुंचाना.
लॉन्च के बाद से अब तक Skoda Kylaq की 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. भारत में कंपनी के 25 साल पूरे होने के मौके पर Kylaq, Skoda की अब तक की सबसे सफल गाड़ियों में से एक बनकर उभरी है. सेफ्टी, दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और सही कीमत का कॉम्बिनेशन ग्राहकों को खूब पसंद आया है.
नए वेरिएंट हुई एड
अब 2026 के लिए Kylaq का वेरिएंट पोर्टफोलियो और बड़ा कर दिया गया है. पहले जहां यह SUV 4 वेरिएंट और 7 प्राइस पॉइंट्स में आती थी, अब इसे 6 वेरिएंट और 11 प्राइस पॉइंट्स में उपलब्ध कराया गया है. कंपनी ने Classic और Signature के बीच एक नया Classic+ वेरिएंट जोड़ा है, जबकि टॉप पर अब नया Prestige+ वेरिएंट मौजूद है.
नया Classic+ वेरिएंट खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाया गया है, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक IRVM, क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, LED हेडलैंप और टेललैंप, DRLs और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं. सबसे खास बात यह है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे किफायती फुल-ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर कार बन गई है.
ग्राहकों की मांग को देखते हुए Signature और Signature+ वेरिएंट्स में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक में पैडल शिफ्टर्स, रियर वाइपर-वॉशर और LED रीडिंग लैंप्स. वहीं, टॉप वेरिएंट Prestige को अब Prestige और Prestige+ में बांट दिया गया है, ताकि खरीदारों को ज्यादा विकल्प मिल सकें.
सेफ्टी में आगे
सेफ्टी के मामले में Kylaq पहले से ही सेगमेंट में सबसे आगे है. यह Bharat NCAP में सबसे ज्यादा सेफ्टी रेटिंग पाने वाली ICE कार है. हर वेरिएंट में 6 एयरबैग और 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि टॉप वेरिएंट्स में यह संख्या 40 से भी ज्यादा है. साथ ही, 4 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 4 लेबर-फ्री सर्विस इसे और भरोसेमंद बनाती है.
अपनी पहली सालगिरह के मौके पर Skoda ने Kylaq पर 50,000 रुपये तक के लिमिटेड-पीरियड फायदे, मेंटेनेंस पैकेज पर 50% की छूट और हर ग्राहक के लिए एक खास गिफ्ट का ऐलान भी किया है.
ये भी पढ़ें- जनवरी 2026 की बिक्री से कार कंपनियां खुश, Maruti Suzuki, Tata Motors और Mahindra सबसे टॉप पर
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines