Skoda Kylaq launched: स्कोडा इंडिया ने कार बाजार में एक बड़ा धमाका कर दिया है। 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती क़ीमत पर कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV “Skoda Kylaq” को लॉन्च कर दिया है। इस प्राइस के साथ स्कोडा ने मारुति सुजुकी, हुंडई, किआ इंडिया, महिंद्रा XUV 3XO, मारुति फ्रॉन्क्स और टाटा मोटर्स को कड़ी चुनोती दे डाली है। नई Kylaq को नए ऑलिव गोल्ड कलर में पेश कर दिया है, जिसकी लॉन्चिंग और बुकिंग्स 2 दिसंबर, 2024 से शुरू होंगी, फिलहाल इसे पेश किया गया है। इसके अलावा, 27 जनवरी, 2025 से इसकी डिलिवरी भी शुरू कर दी जाएगी। एसयूवी को जनवरी में होने वाली Bharat Mobility 2025 में भी शोकेस किया जाएगा।आइये जानते हैं क्या कुछ खास और आया है इस एसयूंवी में…
इंजन और पावर
नई Skoda Kylaq में 1.0-लीटर TSi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इस गाड़ी की मिलेज को लेकर अभी तक कोई खुलासा नही किया है। लेकिन जल्द ही कंपनी इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इस एसयूवी से कंपनी को बड़े पैमाने पर बिक्री और टियर-3 और टियर-4 शहरों तक पहुंचने की उम्मीद है। स्कोडा के लिए उसकी Kylaq एक बहुत ही ख़ास कार है, क्योंकि यह एक दशक बाद कंपनी को 10 लाख रुपए से कम के सेग्मेंट में वापस लेकर आएगी।
डिज़ाइन और इंटीरियर
डिजाइन की बात करें तो नई Skoda Kylaq देखने में स्पोर्टी और स्टाइलिश नजर आती है। साइज़ में यह कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से सिटी में इसे राइड करने में आसानी होगी। लेकिन इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जता है। इसका फ्रंट और रियर लुक कुशाक से काफ़ी मिलता-जुलता है, लेकिन प्रोफ़ाइल से यह छोटा दिखाई देता है। इस गाड़ी में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जिनकी वजह से गाड़ी का डिजाइन बेहतर नजर आता है। इसके अलावा, इसे 6 कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है जिसमें लावा ब्लू, टोर्नेडो रेड, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर और कैंडी वाइट के साथ नया ऑलिव गोल्ड शामिल है।
बेहतर और प्रीमियम इंटीरियर
नई Skoda Kylaq का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है। इसमें ड्युअल डिजिटल स्क्रीन, पावर्ड ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग और कैंटन का 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फ़ीचर्स शामिल हैं। सभी वेरीएंट्स में 6एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफ़िक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट्स, हेडरेस्ट और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं ।
यह भी पढ़ें Honda Amaze Facelift भारत में 4 दिसंबर को होगी लॉन्च, डिजायर को अभी से हुई टेंशन
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines