Skoda ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kylaq को आज भारत में officially लॉन्च कर दिया है। हालांकि इससे पहले इस गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी आ चुकी हैं। Kylaq की एक्स-शोरूम इम्त 7.89 लाख से शुरू होती है। माइलेज के लिहाज से यह एसयूवी काफी बेहतर साबित हुई है। ARAI के मुताबिक एक लीटर में यह 19.68 km (मैन्युअल) का माइलेज ऑफर करती है। कीमत,डिजाइन, स्पेस और परफॉरमेंस के दम पर यह मारुति सुजुकी ब्रेजा को कड़ी टक्कर दे रही है। यह अपने सेगमेंट की सबसे प्रीमियम एसयूवी है। वहीं भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में Kylaq ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें बच्चे और बड़े सुरक्षित रहेंगे।
दमदार इंजन और बढ़िया माइलेज
इंजन की बात करें तो नई Skoda Kylaq में 1.0-लीटर TSi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में इसका मैन्युअल वर्जन 19.68 km का माइलेज ऑफर करता है।
डिजाइन में नयापन
Skoda Kylaq का डिजाइन एक बड़ा प्लस पॉइंट है। साइज़ में यह कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से सिटी में इसे राइड करने में आसानी होगी। लेकीन इसमें स्पेस काफी अच्छा मिलता है। इसका फ्रंट और रियर लुक कुशाक से काफ़ी मिलता-जुलता है, लेकिन प्रोफ़ाइल से यह छोटा दिखाई देता है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गये हैं। इसकी सभी सीटें सॉफ्ट हैं। लम्बी दूरी के लिए यह निराश होने का मौका नहीं देगी। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफ़िक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट्स, हेडरेस्ट और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं। Kylaq का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है और यह जल्दी से बोर होने का मौका आपको नहीं देगा।
मारुति ब्रेजा पर पड़ेगी भारी!
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकती है। क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। ब्रेजा की कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि Skoda Kylaq की कीमत 7.89 से शुरू होती है। कीमत में करीब 45 हजार का फर्क है। डिजाइन के मामले में Kylaq , ब्रेजा से ज्याद प्रीमियम और बेहतर नज़र आती है। वहीं क्वालिटी के मामले में भी यह SUV ज्यादा दमदार लग रही है। ऐसे में ब्रेजा की सेल पर कितना असर पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें: ECO-G इंजन के साथ आएगी नई Duster! पेट्रोल और LPG का मिलेगा ऑप्शन, ब्रेजा से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines