हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skoda की पहली CNG SUV जल्द होगी लॉन्च, बन सकती है गेम चेंजर

Skoda Kylaq CNG के आने से ग्राहकों को एक दमदार CNG एसयूवी मिलेगी। यह एक सॉलिड बॉडी और दमदार परफॉरमेंस के साथ आएगी। दूसरी ऐसी SUV होगी जिसमें टर्बो पेट्रोल और CNG का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Skoda First CNG Car:  भारत में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है जिसे देखते हुए कार निर्माता कंपनियां इसी सेगमेंट पर फोकस करने में लगी हैं। मार्केट काफी बड़ा है लेकिन आज भी लोगों के पास बहुत ज्यादा और बेहतर ऑप्शन नहीं है। लेकिन अब जल्दी ही कई नये CNG मॉडल भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। अब खबर ये आ रही है कि स्कोडा इंडिया भी जल्द ही अपनी पहली CNG SUV को लॉन्च कर सकती है। कंपनी अपनी हाल ही में आई कायलाक को CNG (Skoda Kylaq CNG) वर्जन में उतार सकती है। आइये जानते हैं इस नए मॉडल में क्या कुछ खास और नया देखने को मिल सकता है।

Skoda Kylaq CNG बन सकती है गेम चेंजर

इस समय कार बाजार में मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स अपनी CNG कारों की बिक्री करती हैं। लेकिन इनमें अभी भी क्वालिटी भुत अच्छी नहीं है। ऐसे में Skoda Kylaq CNG के आने से ग्राहकों को एक दमदार CNG एसयूवी मिलेगी। यह एक सॉलिड बॉडी और दमदार परफॉरमेंस के साथ आएगी। आपको बता दे कि स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने हाल में कहा कि कंपनी CNG मॉडल के बारे में सोच रही है, कंपनी यह चेक कर रही है कि CNG किट टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ  ठीक से काम करेगी या नहीं।

विज्ञापन

इंजन और पावर की डिटेल

Kylaq CNG में 1.0 लीटर का TSI टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलेगा जो रेगुलर मॉडल को भी पावर देता है।  यह इंजन 116PS की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। लेकिन CNG वर्जन पावर को कम हो सकती है। लेकिन माइलेज काफी अच्छी रहने वाली है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। Kylaq CNG भारत की दूसरी ऐसी SUV होगी जिसमें टर्बो पेट्रोल और CNG का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। अभी तक देश में Tata Nexon CNG इस सेगमेंट में सबसे पहले है।

विज्ञापन

लॉन्च कब तक हो सकती है?

फिलहाल स्कोडा ने अपनी पहली CNG कर के बारे में  ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरु में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन हमारा अनुमान है कि कंपनी इसे 8.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर ला सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Monsoon में अपनी कार को इन आसान टिप्स से करें रेडी, गीली सड़कों पर नहीं देगी धोखा

                 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola