हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सिर्फ 6 मिनट में बिक गई Skoda की ये धांसू SUV! लॉन्च होने पहले ही मचाया धमाल

भारतीय बाजार में Skoda की नई SUV ने आते ही तहलका मचा दिया है. कंपनी ने जैसे ही इसकी बुकिंग शुरू की, महज 6 मिनट के अंदर सभी यूनिट्स बिक गईं. आखिर क्या है इस SUV में इतना खास कि लोग बुकिंग खुलते ही टूट पड़े? जानिए पूरी कहानी.

विज्ञापन
6 मिनट में बिक गई स्कोडा की यह दमदार SUV.

भारतीय बाजार में परफॉर्मेंस कारों और एसयूवी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. इसका ताजा उदाहरण स्कोडा की नई Kodiaq RS है. कंपनी ने जैसे ही इस हाई-परफॉर्मेंस SUV की बुकिंग शुरू की, ग्राहकों ने इसे हाथों-हाथ खरीद लिया. स्थिति ऐसी रही कि भारत के लिए लाई गई सभी 50 यूनिट्स महज 6 मिनट के भीतर बिक गईं. इस रिकॉर्ड ने साफ कर दिया है कि भारतीय ग्राहक अब प्रीमियम और परफॉर्मेंस गाड़ियों को लेकर पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित हैं.

6 मिनट में हुई पूरी तरह सोल्ड आउट

स्कोडा ऑटो ने हाल ही में अपनी नई Kodiaq RS की बुकिंग शुरू की थी. कंपनी ने भारत के लिए इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स आवंटित की थीं. बुकिंग विंडो खुलते ही ग्राहकों ने जबरदस्त रुचि दिखाई और सभी यूनिट्स केवल 6 मिनट के अंदर बुक हो गईं. यह स्कोडा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

RS बैज वाली कारों का पुराना रिकॉर्ड

भारत में स्कोडा की RS सीरीज पहले भी काफी लोकप्रिय रही है. इससे पहले साल 2025 में लॉन्च हुई नई जनरेशन Octavia RS ने भी शानदार प्रतिक्रिया हासिल की थी. उस समय कार की सभी यूनिट्स करीब 20 मिनट में बिक गई थीं. अब Kodiaq RS ने केवल 6 मिनट में बिककर उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

रेगुलर Kodiaq से कितनी अलग है RS?

नई Kodiaq RS का बेसिक डिजाइन रेगुलर 7-सीटर Kodiaq जैसा ही है, लेकिन इसमें कई स्पोर्टी बदलाव किए गए हैं. SUV में ग्लॉस ब्लैक फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर इनटेक्स वाला नया बंपर, रूफ स्पॉइलर, ब्लैक रूफ रेल्स और ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं. इसके अलावा 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स इसकी स्पोर्टी पहचान को और मजबूत बनाते हैं.

चार रंगों में मिलेगी SUV

भारतीय ग्राहकों के लिए Kodiaq RS को चार मोनोटोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसमें Moon White, Steel Grey, Velvet Red और Magic Black जैसे रंग शामिल हैं. ये सभी रंग SUV के प्रीमियम और स्पोर्टी लुक को और आकर्षक बनाते हैं.

विज्ञापन
Image Credit-Skoda

इंजन और परफॉर्मेंस में है दम

परफॉर्मेंस के मामले में Kodiaq RS काफी दमदार SUV है. इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 265 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (DCT) दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- चलती कार के ब्रेक हो जाएं फेल, तो भूलकर भी न करें ये गलती, ऐसे बच सकती है जान

विज्ञापन

केबिन में मिलेगा लग्जरी अनुभव

SUV का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें ऑल-ब्लैक थीम के साथ रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और RS ब्रांडिंग वाली स्पोर्टी सीट्स मिलती हैं. इससे केबिन को एक अलग और खास पहचान मिलती है.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

फीचर्स की बात करें तो Kodiaq RS में 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 13-स्पीकर वाला Canton साउंड सिस्टम दिया गया है. ये सभी फीचर्स इसे एक प्रीमियम फैमिली SUV बनाते हैं.

विज्ञापन

सुरक्षा का भी रखा गया पूरा ध्यान

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी एडवांस है. इसमें 9 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं. ये फीचर्स ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं.

क्या हो सकती है कीमत?

हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Skoda Kodiaq RS की एक्स-शोरूम कीमत 55 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है. भारतीय बाजार में यह SUV प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ऑटो में सिर्फ 3 पहिए ही क्यों होते हैं 4 क्यों नहीं? असली वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola