Skoda Kodiaq 2023: इंडियन कार मार्केट में अपनी मजबूत build quality के लिए पहचान रखने वाली स्कोडा ने अपनी धांसू SUV कोडिएक का नया वर्जन लॉन्च किया है। 7 सीटर इस कार का Style वेरिएंट अब 37.99 लाख रुपये एक्स शोरूम Sportline और L&K वेरिएंट क्रमश: 39.39 लाख और 41.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।

Kodiaq  है प्रीमियम 4×4 कार

विज्ञापन

2023 Skoda Kodiaq में कंपनी धाकड़ 2.0-लीटर TSI EVO टर्बो-पेट्रोल इंजन देती है। जो 187 bhp की पावर और 320 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की यह प्रीमियम 4×4 कार है। जिसमें इंजन चलते हुए चारों पहियों को पावर देता है। जिससे यह स्मूथ और खराब रास्तों दोनों में बेहतर परफॉर्म करती है।

विज्ञापन
और पढ़िए –व्हील और गोल हेडलाइट, Kawasaki की इस बाइक को देख कार वाले भी हार बैठे दिल, जानें कीमत

7.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड

नई Skoda Kodiaq सिर्फ 7.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें जानदार 6 ड्राइविंग मोड – इको, कम्फर्ट, नॉर्मल, स्पोर्ट, इंडिविजुअल और स्नो मिलते हैं। जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसमें सबवूफर के साथ कैंटन 625 डब्ल्यू 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है। कार में डोर मिरर और पैनोरमिक सनरूफ, डोर-एज प्रोटेक्टर्स, रियर स्पॉइलर, लाउंज स्टेप, हेडरेस्ट, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग, डायनेमिक चेसिस कंट्रोल आदि फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 3 और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ