Renault ने लॉन्च की शानदार कार, कीमत और 360 कैमरा जैसे फीचर्स कर देंगे हैरान

रेनॉ की Renault Kiger facelift भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी गई है। इस कार में नए डिजाइन, बेहतर इंटीरियर, एडवांस फीचर और पावरफुल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में और मजबूत बनाते हैं।

renault kiger facelift

Credit: News 25 Graphics

रेनॉ ने अपने SUV सेगमेंट की नई Renault kiger facelift को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। स्टाइलिश लुक और वाइब्रेंट कलर में लॉन्च की गई इस मॉ़डल की कीमत 6.29 लाख रुपये रखी गई है। जबकि इसका ज्यादा पावरफुल टर्बो वेरिएंट 9.99 लाख रुपये से शुरू होता है। हाल ही में कंपनी ने Triber का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था और अब Kiger के साथ वह इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करना चाहती है।

विज्ञापन

एक्सटर्नल लुक में किए गए चेंज

नई Renault Kiger में पिछले मॉडल के मुकाबले हल्के लेकिन आकर्षक बदलाव किए गए हैं। इसमें अब स्लिमर ग्रिल के साथ नए डिजाइन की DRLs दी गई हैं। गाड़ी के सेंटर में कंपनी का नया लोगो लगाया गया है। हेडलैम्प और बम्पर डिजाइन को भी बदला गया है, जिसमें नीचे की तरफ फॉग लैंप दिए गए हैं। वहीं, गाड़ी का साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स और नया ग्रीन पेंट ऑप्शन जोड़ा गया है।

विज्ञापन

इंटीरियर और केबिन लेआउट

अंदर से SUV का लेआउट लगभग वैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। अब डैशबोर्ड को ब्लैक और लाइट ग्रे ड्यूल-टोन कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा, इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कंपनी का दावा है कि Kiger में 405 लीटर का बूट स्पेस और सेकेंड रो में 222 mm का नी-रूम दिया गया है।

विज्ञापन

फीचर्स और सेफ्टी

नई Renault Kiger में फीचर्स की लंबी लिस्ट है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर्स, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी के लिए SUV में अब 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ESP, टायर प्रेशर मॉनिटर, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इन फीचर्स को चार वेरिएंट्स – Authentic, Evolution, Techno और Emotion में बांटा है।

विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन विकल्प की बात करें तो Kiger में दो इंजन मिलते हैं

  • 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन (72 hp)
  • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (100 hp)

दोनों इंजनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन में AMT गियरबॉक्स का विकल्प है, जबकि टर्बो इंजन को CVT ऑटोमैटिक के साथ लिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Kiger इस सेगमेंट में सबसे बेहतर 0-100 किमी/घंटा टाइम देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ